Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में आग, लोको पायलट की समझदारी बनी सैंकड़ो यात्रियों की ढाल…जानें
    देश

    स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में आग, लोको पायलट की समझदारी बनी सैंकड़ो यात्रियों की ढाल…जानें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026Updated:February 8, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक्सप्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राजस्थान के जैसलमेर के पास दिल्ली से जा रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के एक कोच के नीचे अचानक आग लग गई। आग लगते ही कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह घटना जेठा चंदन रेलवे स्टेशन के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि लोको पायलट ने समय रहते खतरे को भांप लिया और ट्रेन को तुरंत सुरक्षित जगह पर रोक दिया।

    रेलवे स्टाफ की त्वरित कार्रवाई

    ट्रेन रुकते ही रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। फायर एक्सटिंग्विशर और उपलब्ध संसाधनों की मदद से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान यात्रियों में थोड़ी देर के लिए घबराहट जरूर हुई, लेकिन स्थिति जल्द सामान्य हो गई। आग बुझने के बाद ट्रेन की पूरी जांच की गई और फिर उसे जैसलमेर के लिए रवाना किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

    पिछले कुछ हफ्तों में दूसरी घटना

    इस घटना के कुछ हफ्तों बाद यह मामला सामने आया है। 14 जनवरी को भी पोखरण रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगी थी। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और धुआं उठता देखा गया था। रेलवे स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। उस घटना में भी किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं थी और सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दे दी गई थी।

    Also Read : PMCH में बड़े बदलाव की तैयारी, शिशु और प्रसूति विभाग होंगे नए भवन में शिफ्ट

    hindi news Indian Railways Latest National Swarn Nagri Express train accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत जरूरी : MLA सत्येंद्रनाथ तिवारी
    Next Article सीमेंट लदा ट्रक बिजली खंभे से टकराकर पलटा, ड्राइवर को आ गयी थी झपकी

    Related Posts

    देश

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.