Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»PMCH में बड़े बदलाव की तैयारी, शिशु और प्रसूति विभाग होंगे नए भवन में शिफ्ट
    बिहार

    PMCH में बड़े बदलाव की तैयारी, शिशु और प्रसूति विभाग होंगे नए भवन में शिफ्ट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीएमसीएच
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के नवनिर्मित भवन में शिशु, स्त्री-प्रसूति और आंख विभाग को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और शिफ्टिंग से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बीएमएससीआइएल और निर्माण एजेंसी एलएंडटी के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि शिशु विभाग और स्त्री-प्रसूति विभाग क्रमशः 21 और 28 फरवरी को नए भवन में शिफ्ट होंगे।

    संसाधनों की कमी पूरी करने की योजना

    शिफ्टिंग से पहले दोनों विभागों में जरूरी संसाधनों की कमी पूरी करने की योजना बनाई गई है। शिशु विभाग के नीकू और पीकू में 55 बेड, सामान्य शिशु मरीजों के लिए 66 तथा थैलसिमिया, एनआरसी और सामान्य शिशु रोगियों के लिए 30 बेड निर्धारित किए गए हैं। 

    साथ ही, स्त्री-प्रसूति विभाग के लिए 90 सामान्य बेड, दो अत्याधुनिक आपरेशन थिएटर, एक पोस्ट आपरेटिव और रिकवरी रूम के साथ 10 आइसीयू भी आवंटित किए गए हैं। इन दोनों विभागों के शिफ्ट होने के बाद आंख विभाग को शिफ्ट किया जाएगा।

    सीटी स्कैन और एमआरआई सुविधा का अपडेट

    पीएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग में स्थित दो सीटी स्कैन और एक एमआरआई मशीन को चालू करने की तैयारी भी चल रही है।

    • सीटी स्कैन के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) से पत्राचार किया गया है।

    • एमआरआई मशीन को चालू करने के लिए बीएमएससीआइएल के प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे।

    • इस पहल से मरीजों को मुफ्त सीटी स्कैन और एमआरआई सुविधा मिलेगी।

    विभागाध्यक्षों के साथ बैठक, जरूरी उपकरणों का होगा आवंटन

    स्वास्थ्य सचिव के दौरे के बाद पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की।

    • बैठक में ओपीडी, ओटी, माइनर ओटी और अन्य सुविधाओं में जरूरी उपकरणों की जानकारी ली गई।

    • सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी जरूरतें साझा कीं।

    • तय हुआ कि इन उपकरणों और सामग्री की आपूर्ति बीएमएससीआइएल के माध्यम से की जाएगी।

    शिफ्टिंग से मरीजों को मिलेगा फायदा

    इस बदलाव से मरीजों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक उपकरण और सुव्यवस्थित अस्पताल भवन मिलेगा। शिशु और स्त्री-प्रसूति विभाग के शिफ्ट होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं और भी सुचारू हो जाएंगी।

    Also Read : रांची मेयर चुनाव : बिस्किट और बेंच ने बढ़ाई रेस की सरगर्मी

    bihar health Hospital Care Hospital Shift Patna Medical College patna news PMCH
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमा’रपीट में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौ’त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Next Article शादी से लौट रही कार पेड़ से टकराई, एक की दर्दमाक मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    बिहार

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.