Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मा’रपीट में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौ’त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    मा’रपीट में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौ’त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 8, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इलाज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना अब हत्या के मामले में बदल गई है। पहले गंभीर रूप से घायल हुए युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शंकर लोहरा (34 वर्ष) बताया गया। वह डिबडीह के जेवियर कॉलोनी का रहने वाला है।

    30 जनवरी को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

    मामला बीते 30 जनवरी का है। साउथ ऑफिस पाड़ा की रहने वाली बेवा महिला लक्ष्मी देवी (48 वर्ष) ने डोरंडा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि शंकर नाम का युवक और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने उनके बेटे अभिषेक लोहरा (24 वर्ष) के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस आधार पर डोरंडा थाना कांड संख्या 34/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    रिम्स में चल रहा था इलाज, 6 फरवरी को तोड़ा दम

    घटना में घायल अभिषेक लोहरा को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया था। करीब एक हफ्ते तक डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चलता रहा, लेकिन 6 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    एसएसपी के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में डोरंडा थाना पुलिस ने छापेमारी कर प्राथमिकी आरोपी शंकर लोहरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    अब मामला और गंभीर

    घटना पहले मारपीट का था, लेकिन युवक की मौत के बाद केस और गंभीर हो गया है। संभावना है कि पुलिस अब संबंधित धाराओं में संशोधन भी करेगी। इलाके के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि दोबारा ऐसी नौबत न आए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

    Also Read : सूमो में ठूंसकर ले जा रहे थे मवेशियों को, फिर रांची पुलिस ने क्या किया… जानें

    The young man injured in the fight died during treatment; the main accused has been arrested. मारपीट में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोन सेटलमेंट की बातचीत के बीच गायब रिकवरी एजेंट, उनके ही फोन से आई फिरौती की कॉल
    Next Article PMCH में बड़े बदलाव की तैयारी, शिशु और प्रसूति विभाग होंगे नए भवन में शिफ्ट

    Related Posts

    क्राइम

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Latest Posts

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.