Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोन सेटलमेंट की बातचीत के बीच गायब रिकवरी एजेंट, उनके ही फोन से आई फिरौती की कॉल
    झारखंड

    लोन सेटलमेंट की बातचीत के बीच गायब रिकवरी एजेंट, उनके ही फोन से आई फिरौती की कॉल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026Updated:February 8, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीएनबी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : बाबूडीह खटाल निवासी और पीएनबी बैंक के लिए लोन रिकवरी का काम करने वाले अमित कुमार अचानक दो दिन पहले लापता हो गए थे। जिसके बाद पुलिस टीम उनकी खोज में सक्रिय हो गई । परिवार का कहना है कि अमित का किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं था, लेकिन लोन रिकवरी के काम के दौरान वह कई लोगों के संपर्क में रहते थे।

    घर से निकले और मोबाइल नहीं उठा

    परिवार के अनुसार, अमित शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे घर से निकले और कहा कि उन्हें कुछ दूर जाना है और लौटने में देर हो सकती है। दोपहर करीब 2 बजे परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ। लगातार संपर्क नहीं हो पाने पर परिवार में अनहोनी की आशंका बढ़ गई।

    अमित के मोबाइल से फिरौती की कॉल

    कुछ समय बाद अमित के ही मोबाइल फोन से एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि अमित उसके पास हैं और उनसे 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर अमित को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। इस कॉल के बाद परिवार पूरी तरह घबरा गया और तुरंत धनबाद पुलिस को सूचना दी।

    मोबाइल लोकेशन ने खोले कई सुराग

    पुलिस ने सबसे पहले अमित के मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया। शुरुआती जांच में मोबाइल की लोकेशन गोविंदपुर ऊपर बाजार में मिली। इसके बाद मोबाइल सरायढेला थाना क्षेत्र, सूर्य हाइलैंड सिटी के पास कई घंटों तक सक्रिय रहा। अंततः पता चला कि अमित का मोबाइल डांगी मोड़ के पास फेंक दिया गया है। मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा और तेज कर दिया।

    संदिग्ध हिरासत में, गहन पूछताछ

    सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कई परिचितों से जानकारी ली और संदिग्धों पर नजर रखी। जांच के दौरान विकास खंडेलवाल नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास पर करीब एक करोड़ रुपए का लोन है और अमित कुमार से लोन सेटलमेंट को लेकर बातचीत चल रही थी। फिलहाल पुलिस विकास खंडेलवाल से गहन पूछताछ कर रही है।

    परिजनों की बढ़ती चिंता, पुलिस की सक्रियता

    अमित के परिजन पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    Also Read : ‘ओ रोमियो’ की रिलीज़ पर रोक की याचिका खारिज, 13 फरवरी को होगी रिलीज़

    Amit Kumar crime Dangi Mod Dhanbad Dhanbad News kidnapping Loan Dispute loan recovery missing mobile location panic pnb bank police investigation Ransom Surya Highland City Vikas Khandelwal अपराध अपहरण अमित कुमार डांगी मोड़ धनबाद धनबाद न्यूज पीएनबी बैंक पुलिस जांच फिरौती मोबाइल लोकेशन लापता लोन रिकवरी लोन विवाद विकास खंडेलवाल सूर्य हाइलैंड सिटी हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिकाय चुनाव से पहले अवैध शराब पर शिकंजा, तमाड़-बुंडू में बड़ी खेप जब्त
    Next Article मा’रपीट में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौ’त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.