Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब पर शिकंजा, तमाड़-बुंडू में बड़ी खेप जब्त
    झारखंड

    निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब पर शिकंजा, तमाड़-बुंडू में बड़ी खेप जब्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026Updated:February 8, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सख्ती दिखा रहा है। इसी कड़ी में तमाड़ और बुंडू थाना क्षेत्र में छापेमारी कर विभाग की टीम ने नकली विदेशी शराब, बीयर, देसी शराब और बड़ी मात्रा में महुआ शराब की खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

    पिकअप वैन से पकड़ी गई शराब की खेप

    उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर टीम ने परासी रोड पर एक छोटे पिकअप वैन (जेएच01सीएम 8239) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। मौके से दो आरोपितों को पकड़ लिया गया।

    नकली विदेशी से लेकर महुआ शराब तक बरामद

    उत्पाद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जब्त की गई शराब में 38.13 लीटर नकली विदेशी शराब, 15.6 लीटर बीयर, 5.7 लीटर देसी शराब, 120 लीटर अवैध महुआ शराब और 600 किलो जावा महुआ शामिल है। यह शराब चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी में थी।

    एक और विक्रेता गिरफ्तार, भट्ठियां की गईं ध्वस्त

    छापेमारी के दौरान एक अन्य जगह से अवैध महुआ शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा टीम ने मौके पर मौजूद दो अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, ताकि दोबारा शराब का निर्माण न हो सके।

    एक आरोपी फरार, मामला दर्ज

    कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। विभाग का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

    चुनाव तक जारी रहेगी सख्ती

    उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार चलती रहेगी।

    Also Read : ‘ओ रोमियो’ की रिलीज़ पर रोक की याचिका खारिज, 13 फरवरी को होगी रिलीज़

    Arrest beer Bundu counterfeit foreign liquor country liquor election enforcement Excise Department Illegal Liquor Jharkhand news Liquor Mafia Liquor Smuggling Mahua liquor Municipal Elections pickup van Raid ranchi Tamar अवैध शराब उत्पाद विभाग गिरफ्तारी चुनावी सख्ती छापेमारी झारखंड समाचार तमाड़ देसी शराब नकली विदेशी शराब नगर निकाय चुनाव पिकअप वैन बीयर बुंडू महुआ शराब रांची शराब तस्करी शराब माफिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘ओ रोमियो’ पर रोक की मांग खारिज, 13 फरवरी को ही रिलीज होगी फिल्म
    Next Article लोन सेटलमेंट की बातचीत के बीच गायब रिकवरी एजेंट, उनके ही फोन से आई फिरौती की कॉल

    Related Posts

    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता सवालों के घेरे में, बाबूलाल बोले- कार्रवाई से क्यों हिचक रही सरकार?”

    September 7, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.