Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘ओ रोमियो’ पर रोक की मांग खारिज, 13 फरवरी को ही रिलीज होगी फिल्म
    मनोरंजन

    ‘ओ रोमियो’ पर रोक की मांग खारिज, 13 फरवरी को ही रिलीज होगी फिल्म

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026Updated:February 8, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रोमियो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ के रिलीज़ को लेकर विवाद थम गया है। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने फिल्म की रिलीज़ रोकने के लिए बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि फिल्म उनके पिता की निजता और प्रतिष्ठा का उल्लंघन कर रही है। लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है और साफ कर दिया है कि फिल्म निर्धारित तारीख 13 फरवरी को रिलीज़ होगी।

    कोर्ट ने साफ कहा कि…

    7 फरवरी को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि निजता का अधिकार केवल जीवित व्यक्ति के लिए होता है और किसी के मरने के बाद यह अधिकार खत्म हो जाता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी की मौत के बाद इस अधिकार को परिवार की विरासत के तौर पर नहीं देखा जा सकता। कोर्ट ने आगे कहा कि किसी फिल्म या क्रिएटिव प्रोजेक्ट को रोकने के लिए व्यक्तिगत अधिकार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। वहीं, फिल्म मेकर्स ने पहले ही फिल्म में एक डिस्क्लेमर दिया है, जिसमें साफ लिखा है कि फिल्म पूरी तरह फिक्शनल है और इसके पात्र काल्पनिक हैं।

    कोर्ट ने उठाए सवाल : आखिर रिलीज़ से पहले क्यों विरोध?

    कोर्ट ने शिकायतकर्ता पक्ष से यह भी पूछा कि फिल्म की घोषणा 2024 में हुई थी, लेकिन तब से अब तक किसी ने कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई। कोर्ट ने कहा कि रिलीज़ से ठीक पहले यह मांग मेकर्स और फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान पैदा कर सकती है।

    ‘ओ रोमियो’ की पूरी टीम और कहानी

    फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘कमीने’, ‘हैदर’, ‘मकबूल’, ‘ओमकारा’, ‘7 खून माफ’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। फिल्म में लीड रोल में हैं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी, जबकि नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

    ‘ओ रोमियो’ की कहानी पॉपुलर लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। शाहिद कपूर फिल्म में मशहूर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के किरदार में दिखाई देंगे।

    Also Read : रांची में अवैध मवेशी तस्करी का मामला, पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ली

    #Entertainment news Avinash Tiwary Bollywood News Bombay City Civil Court court decision film controversy film on gangster film release controversy Hindi film news Hussain Ustara Hussain Ustara's daughter Hussain Zaidi Mafia Queens of Mumbai Nana Patekar O Romeo O Romeo release Shahid Kapoor Tamannaah Bhatia Tripti Dimri Vishal Bhardwaj अविनाश तिवारी एंटरटेनमेंट न्यूज ओ रोमियो ओ रोमियो रिलीज कोर्ट का फैसला गैंगस्टर पर फिल्म तमन्ना भाटिया तृप्ति डिमरी नाना पाटेकर फिल्म रिलीज विवाद फिल्म विवाद बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट बॉलीवुड न्यूज माफिया क्वींस ऑफ मुंबई विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर हिंदी फिल्म न्यूज़ हुसैन उस्तरा हुसैन उस्तरा की बेटी हुसैन जैदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूमो में ठूंसकर ले जा रहे थे मवेशियों को, फिर रांची पुलिस ने क्या किया… जानें
    Next Article निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब पर शिकंजा, तमाड़-बुंडू में बड़ी खेप जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जुलाई 11 साल 2006, आज भी हरे हैं मुंबई ब्लास्ट के जख्म, आखिर आरोपी कैसे बरी होते गए

    July 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.