Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा»नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत जरूरी : MLA सत्येंद्रनाथ तिवारी
    गढ़वा

    नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत जरूरी : MLA सत्येंद्रनाथ तिवारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026Updated:February 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सत्येंद्रनाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत बेहद जरूरी है। यह बात भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मीडिया को बताया कि अगर नगर परिषद की कमान सही और मजबूत हाथों में गई, तभी शहर का विकास सही दिशा में हो सकेगा।

    झामुमो सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार : विधायक

    विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मौजूदा झामुमो सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता इसे रोज महसूस कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत से गढ़वा नगर परिषद की सरकार सुरक्षित हाथों में जाएगी।

    कंचन जायसवाल भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित

    MLA सत्येंद्रनाथ तिवारी ने साफ तौर पर बताया कि नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने श्रीमती कंचन जायसवाल को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ उनके समर्थन में मैदान में उतरी है।

    भाजपा के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप

    विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग भाजपा के नाम का गलत इस्तेमाल कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपना समर्थित प्रत्याशी साफ तौर पर घोषित कर दिया है, इसके बावजूद कुछ लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे हुए हैं।

    चुनाव चिह्न नहीं, समर्थित प्रत्याशी की परंपरा

    विधायक ने उदाहरण देते हुए कहा कि राज्यसभा और राष्ट्रपति चुनाव में भी कोई चुनाव चिह्न नहीं होता, बल्कि समर्थित प्रत्याशी होते हैं। ऐसे प्रत्याशी जीतने के बाद सभी वर्गों के हित में काम करते हैं। इसी तरह नगर परिषद चुनाव में भी समर्थित प्रत्याशी की जीत जरूरी है।

    निजी स्कूल संचालकों पर भी साधा निशाना

    MLA ने निजी विद्यालय संचालकों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई लूट रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नगर परिषद में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा था, तब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुप क्यों थे।

    भाजपा बनाम झामुमो की सीधी लड़ाई

    सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि यह नगर परिषद चुनाव भाजपा और झामुमो के बीच सीधी टक्कर है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने में जुट जाएं।

    पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर गंभीर आरोप

    विधायक ने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में गढ़वा का अपराधीकरण बढ़ा है और जमीन माफिया हावी हो गए हैं। लगातार लोगों की जमीन हड़पने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद इन सब पर रोक लगेगी।

    बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

    कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, पूर्व सांसद घूरन राम, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़, विवेकानंद तिवारी, उमेश कश्यप, मंगलमूर्ति तिवारी, विनोद जायसवाल, टिंकू गुप्ता, रितेश दुबे, लक्ष्मी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Also Read : PMCH में बड़े बदलाव की तैयारी, शिशु और प्रसूति विभाग होंगे नए भवन में शिफ्ट

    Bjp BJP-backed candidate Corruption Election Atmosphere Garhwa Garhwa Municipal Council Jharkhand Politics Jmm Kanchan Jaiswal local politics Municipal Council elections Municipal Elections press conference Satyendranath Tiwari कंचन जायसवाल गढ़वा गढ़वा नगर परिषद चुनावी माहौल झामुमो झारखंड राजनीति नगर निकाय चुनाव नगर परिषद चुनाव प्रेस वार्ता भाजपा भाजपा समर्थित प्रत्याशी भ्रष्टाचार सत्येंद्रनाथ तिवारी स्थानीय राजनीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी से लौट रही कार पेड़ से टकराई, एक की दर्दमाक मौत
    Next Article स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में आग, लोको पायलट की समझदारी बनी सैंकड़ो यात्रियों की ढाल…जानें

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    विनय महतो हत्याकांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर उठे सवाल, पिता की प्रोटेस्ट पिटीशन पर कोर्ट में हुई सुनवाई

    June 12, 2026
    झारखंड

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026
    Latest Posts

    विनय महतो हत्याकांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर उठे सवाल, पिता की प्रोटेस्ट पिटीशन पर कोर्ट में हुई सुनवाई

    June 12, 2026

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.