AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

नेपाल-चीन सीमा के पास रासुवागढ़ी इलाके में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 165 शव बरामद किए जा चुके हैं. इनकी पहचान की जा रही है. इसी बाढ़ के बाद रांची के कोकर निवासी 41 वर्षीय राम प्रसाद घोष के लापता होने की खबर है. राम प्रसाद करीब दो महीने पहले काम के सिलसिले में काठमांडू गए थे. वह एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे और करीब 200 भारतीय कर्मचारियों के साथ एक कैंप में रह … Read More

Swami Avimukteshwaranand Saraswati

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति से जुड़े बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. बेमेतरा में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी पर हिंदू धर्मग्रंथों के अपमान का आरोप लगाते हुए कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि धर्मग्रंथों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगते हैं, तो कांग्रेस के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और हिंदुओं से पार्टी का बहिष्कार करने की अपील की जाएगी. ‘धर्मग्रंथों का अपमान बिल्कुल गलत’ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, … Read More

himanta biswa sharma

कांग्रेस पार्टी एक महिला विरोधी दल है: हिमंत बिस्वा सरमा

भारत में महिलाओं के समान अधिकार और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे महिला विरोधी दल करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कारण ही देश में अब तक यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू नहीं हो पाया और महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सके. सरमा ने कहा कि देश में समान कानून लागू नहीं हो पाने के पीछे कांग्रेस को मुख्य कारण बताते हुए कहा कि पार्टी ने महिलाओं को समान अधिकार दिलाने की दिशा में … Read More

एक अदद स्वास्थ्य केंद्र के लिए सड़क पर आदिवासी महिलाएं

वसीम अख्तर – बैनर-तख्तियों के साथ सड़क पर उतरे जामडीह के ग्रामीण, उप स्वास्थ्य केंद्र वापस गांव में बनाने की मांग लातेहार जिला के अनुमंडल महुआडांड़ अंतर्गत ओरसा पंचायत के जामडीह ग्राम में मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव के सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार को अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। बैनर और हाथों में तख्तियां लिए ग्रामीण नारे लगाते हुए जुलूस में शामिल हुए। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर निकला यह जुलूस शास्त्री चौक, बिरसा चौक और रामपुर होते हुए अनुमंडल मुख्यालय परिसर पहुंचा, जहां जुलूस सभा … Read More

Vinod pandey

‘हर हक की आवाज को नक्सलवाद कहना बंद करे भाजपा’: विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी व रघुवर दास पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर में झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, गरीब और अपने अधिकार की आवाज उठाने वाले लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा है. विनोद पांडेय ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा की नजर में हर आदिवासी-मूलवासी, हर झारखंडी और केंद्र की नीतियों पर सवाल करने वाला व्यक्ति ‘दिमागी नक्सल’ है. उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए नक्सल जैसे गंभीर शब्दों का राजनीतिक इस्तेमाल … Read More

दोराबजी जमशेदजी टाटा

दोराबजी टाटा: जिसने पिता के सपने को बनाया भारत का औद्योगिक इतिहास

‘उठा लो टाटा का कोई भी शेयर, पुरानी कंपनी है. आज नहीं तो कल फायदा ही देगी’- “स्कैम 1992’ का यह डायलॉग भले ही एक वेब सीरीज का हिस्सा हो, लेकिन टाटा नाम पर लोगों के भरोसे की तस्वीर जरूर पेश करता है. देश में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो टाटा समूह से परिचित न हो. जिस कारोबारी साम्राज्य की नींव जमशेदजी टाटा ने रखी, उसे आगे बढ़ाने और नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सर दोराबजी टाटा का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा. टाटा समूह के विस्तार से लेकर कई बड़े उद्योगों की नींव मजबूत करने तक, उन्होंने … Read More

झारखंड पुलिस एसोसिएशन

जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

JLKM विधायक जयराम महतो की ओर से झारखंड पुलिस एसोसिएशन पर लगाए गए आरोपों के बाद एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाबी कार्रवाई कि है. प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि जयराम महतो ने जो वीडियो जारी किया है, उसी में उनके व्यवहार और दिए गए बयानों को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाती है. राहुल मुर्मू ने बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/2026 का जिक्र करते हुए कहा कि मामले में पुलिस एसोसिएशन ने धनबाद एसपी को पत्र भेजा है. एसोसिएशन ने जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों … Read More

raghuwar das

झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सोरेन सरकार और जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कोयला, बालू और पत्थर के कथित अवैध कारोबार को लेकर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में अवैध खनन की वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. इसका असर खनन वाले इलाकों के विकास पर भी पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कोयला, बालू और पत्थर का सिंडिकेट चल रहा है. उन्होंने कहा कि जिस झारखंड में कभी जल, जंगल और जमीन की लड़ाई … Read More

babulal marandi

रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

रांची : झारखंड में सरकारी संस्थानों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पत्रकारों की आवाजाही को लेकर लगातार सामने आ रही पाबंदियों ने प्रेस की स्वतंत्रता और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि पहले RIMS में पत्रकारों की एंट्री पर रोक लगाई गई, इसके बाद प्रोजेक्ट भवन में भी पत्रकारों की पहुंच सीमित कर दी गई. अब जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और सदर अस्पताल को लेकर भी पत्रकारों की एंट्री पर प्रतिबंध की बात सामने आ रही है. सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने 11 बिंदुओं में नियम तय करते हुए आईसीयू-एचडीयू, एसएनसीयू, इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, लेबर … Read More

अभिषेक बनर्जी

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत, तीन मामलों में नहीं होगी गिरफ्तारी

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत दी. अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज तीन आपराधिक मामलों में पुलिस को 30 नवंबर तक किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि इन मामलों में बनर्जी से हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं है. डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को अदालत ने जांच में सहयोग करने और पुलिस की ओर से जारी नोटिस का पालन करने का निर्देश दिया है. साथ ही, उच्च न्यायालय की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं करने को कहा … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More