AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
sanjay seth

झारखंड: नेपाल में लापता रामप्रसाद की तलाश जारी, परिजनों से मिले संजय सेठ

नेपाल में 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ के बाद रांची का एक परिवार अपने बेटे की तलाश में परेशान है. रांची के कोकर के रहने वाले रामप्रसाद घोष का 26 अगस्त के बाद से परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. फोन बंद है और कहीं से भी उनके बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं मिल रही है. परिवार लगातार उन्हें खोजने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रामप्रसाद के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि रामप्रसाद की तलाश में हर संभव … Read More

national-small-industry-day

National Small Industry Day : छोटे उद्योगों के कंधों पर बड़ी अर्थव्यवस्था, जानिए क्यों खास है 30 अगस्त

भारत में बड़े उद्योगों और कॉरपोरेट कंपनियों की सफलता अक्सर सुर्खियां बनती है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था की असली ताकत का एक बड़ा हिस्सा उन लाखों छोटे कारोबारों में छिपा है, जो शहरों से लेकर कस्बों और गांवों तक लोगों को रोजगार और आय का जरिया उपलब्ध कराते हैं. कोई छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चला रहा है, कोई पारंपरिक कारीगरी को कारोबार में बदल रहा है तो कोई सीमित पूंजी से सर्विस सेक्टर में अपनी पहचान बना रहा है. इन्हीं छोटे उद्योगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों यानी MSMEs  की भूमिका को पहचान देने के लिए हर साल 30 अगस्त … Read More

Sports Quota: राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नौकरी के क्या हैं विकल्प? जानें रेलवे से PSU तक

किसी भी क्षेत्र में सरकारी नौकरी को सुरक्षित और प्रतिष्ठित करियर विकल्प माना जाता है. यही वजह है कि लाखों युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं. हालांकि, खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी हासिल करने का एक अलग रास्ता भी मौजूद है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी पाने का अवसर मिलता है. स्पोर्ट्स कोटा के तहत राज्य, यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का मौका दिया जाता है. संबंधित विभागों में स्पोर्ट्स कोटा के लिए निर्धारित पदों पर खिलाड़ियों की नियुक्ति की … Read More

cid

Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

रांची : एसएससी सीजीएल पेपरलीक केस में एसआईटी को शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी ने मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी और आनंद कुमार सिंह के रूप में हुई है. एसआईटी के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी वेबल कंपनी के संपर्क में थे. फिलहाल सभी से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार, विजय कुमार तिवारी और आनंद कुमार सिंह को धनबाद से, जबकि उमेश कुमार राय को बोकारो से गिरफ्तार किया गया है. मामले में एसआईटी की … Read More

सदुद्दीन ओवैसी

2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. जब उनसे पूछा गया कि 2027 में उनका मुख्य मुकाबला किससे होगा, तो उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी का लक्ष्य अपने उम्मीदवारों को जिताना है और जो भी उनके सामने होगा, उसे हराने की कोशिश की जाएगी. ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने उम्मीदवारों को कामयाब बनाना है. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का मकसद जीत हासिल करना है. ‘बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना मुसलमानों पर’ ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधते … Read More

Anaya Bangar

ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलना चाहती हैं अनाया बांगर, बोलीं- ‘मुझे पहचान नहीं, अपने क्रिकेट के दम पर जगह चाहिए’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने महिला क्रिकेट में वापसी की अपनी तैयारी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. अनाया ने बताया कि वह मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में एलीट महिला क्रिकेट खेलने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही हैं. उनके मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके मामले पर तय फ्रेमवर्क के तहत विचार किया है और उन्हें महिला क्रिकेट में वापसी के लिए एक रास्ता मिला है. कई वर्षों तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद अनाया ने अपने क्रिकेट करियर को फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा … Read More

Bhagyashree Sathe

जब शतरंज की बिसात पर पुरुषों का दबदबा था, तब भारत की पहली महिला इंटरनेशनल मास्टर भाग्यश्री साठे ने रचा इतिहास

शतरंज की बिसात पर जब भी किसी बड़े खिलाड़ी का जिक्र होता है, अक्सर पुरुषों के नाम ही सामने आते हैं. लंबे समय तक इस खेल को भी पुरुषों के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता रहा. महिलाओं के लिए इस खेल में आगे बढ़ने के रास्ते आसान नहीं थे. लेकिन कुछ ऐसी भी खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने सिर्फ इन धारणाओं को चुनौती नहीं दी, बल्कि अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया. ऐसी ही एक नाम है भाग्यश्री साठे का. आज भारतीय महिला शतरंज की उपलब्धियों की बात होती है तो भाग्यश्री साठे का नाम … Read More

cid

Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

सीजीएल केस में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमेश प्रकाश और राहुल के रूप में हुई है. दोनों वेबेल का काम देखते थे. एसआईटी की जांच में सीजीएल प्रश्न पत्र लीक कराने में दोनों की संलिप्तता सामने आई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में जांच जारी है.

CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय (RPAO), CISF, गृह मंत्रालय में तैनात तीन अधिकारियों को ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अधिकारियों में वरिष्ठ लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो, सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार और सहायक लेखा अधिकारी सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं. तीनों पर आरोप है कि उन्होंने CISF कर्मियों के लंबित बिलों का भुगतान आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगी थी. बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित CISF NTPC यूनिट से … Read More

हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

रांची में होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर तैयारियां चल रही हैं. रैली के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का न्योता दिया. प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें बताया गया कि 30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जा रही है. आदिवासी समाज के मुद्दों पर होगी चर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि रैली का मकसद आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और उनके संवैधानिक अधिकारों को लेकर … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More