Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 28, 2026Updated:August 29, 2026No Comments3 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    cid
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : एसएससी सीजीएल पेपरलीक केस में एसआईटी को शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी ने मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी और आनंद कुमार सिंह के रूप में हुई है. एसआईटी के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी वेबल कंपनी के संपर्क में थे. फिलहाल सभी से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार, विजय कुमार तिवारी और आनंद कुमार सिंह को धनबाद से, जबकि उमेश कुमार राय को बोकारो से गिरफ्तार किया गया है. मामले में एसआईटी की जांच जारी है.

    मालूम हो कि इस मामले में एसआईटी ने गुरुवार को बेवल कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधि सोमांश प्रकाश व उसके सहयोगी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. कोलकाता की कंपनी बेवल को सीजीएल परीक्षा के संचालन का काम मिला था. इस दौरान बेवल के लिए स्थानीय प्रतिनिधि के तौर पर सारा कामकाज सोमांश प्रकाश के द्वारा देखा जाता था. सोमांश स्वयं मां चामुंडेश्वरी नाम की कंपनी का संचालन करता है. सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक के केस में सीआईडी लगातार टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर व सीजीएल से बहाल हुए अभय तिवारी से लगातार पूछताछ कर रही है. एसआईटी को पूछताछ में अभय तिवारी ने टीडीपीएल से जुड़े मिथलेश सिंह, उमाशंकर प्रमाणिक की मिलीभगत से पेपर लीक किए जाने की बात स्वीकार की थी. उसने बताया था कि दर्जनों अभ्यर्थियों को बोकारो ले जाकर प्रश्नोत्तर रटवाए गए थे. अभय के अलावे इस केस में उसकी पत्नी सुषमा तिवारी व भाई अक्षय तिवारी की गिरफ्तारी हो चुकी है. पहली बार सीआईडी ने बेवल से जुड़े लोगों की केस में गिरफ्तारी की है. गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद सीआईडी ने देरशाम तक सोमांश प्रकाश व राहुल से पूछताछ भी की.

    5 दिनों की रिमांड पर लिया गया सोमांश व राहुल को

    एसआईटी द्वारा गिरफ्तार सोमांश और राहुल को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया. इस दौरान एसआईटी दोनों से वेबल कंपनी की संलिप्तता को लेकर जानकारी एकत्रित करेगी. इसके अलावा यह भी जानकारी एकत्रित करने का प्रयास कर रही है कि वेबल कंपनी द्वारा किन-किन लोगों से संपर्क किया गया था.

    दोनों को एसआईटी ने दिल्ली से दबोचा

    सोमांश प्रकाश व राहुल कुमार की गिरफ्तारी सीआईडी ने दिल्ली से की है. सोमांश दिल्ली के बुरारी के संत नगर के पर्वतीय अंचल का रहने वाला है. जबकि उसका सहयोगी राहुल उसी का रूममेट रहा है. जानकारी के मुताबिक, सीजीएल परीक्षा में बेवल एजेंसी की भूमिका की जांच के क्रम में यह बात सामने आयी थी कि कंपनी ने अपना काम मां चामुंडेश्वरी को सबलेट कर दिया था. इसके बाद परीक्षा के आयोजन में सोमांश प्रकाश की अहम भूमिका रही थी.

    Also Read : 2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    एसएससी जेपीएससी सीजीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत
    Next Article झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.