सिमडेगा: अधिसूचित सुरक्षा स्थल सिमडेगा में आवासित किशोरों के बीच उपायुक्त कंचन सिंह ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. इस दौरान उन्होंने किशोरों को राखी बांधकर उन्हें अपनों का अहसास कराया और रक्षाबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी.
सिलाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश
उपायुक्त ने वहां मौजूद अधिकारियों को किशोरों के लिए सिलाई प्रशिक्षण की व्यवस्था करने और सिलाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही किशोरों द्वारा तैयार किए गए सामानों की बिक्री की व्यवस्था करने तथा उससे होने वाली आय को उनके बैंक खातों में जमा कराने के निर्देश दिए.
उपायुक्त ने कहा कि इस पहल से किशोरों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और अधिसूचित सुरक्षा स्थल से बाहर निकलने के बाद वे अपनी आय का उपयोग बेहतर जीवन-यापन के लिए कर सकेंगे.
Also Read : 3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?


