Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नेपाल-चीन सीमा के पास रासुवागढ़ी इलाके में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 165 शव बरामद किए जा चुके हैं. इनकी पहचान की जा रही है.

    इसी बाढ़ के बाद रांची के कोकर निवासी 41 वर्षीय राम प्रसाद घोष के लापता होने की खबर है. राम प्रसाद करीब दो महीने पहले काम के सिलसिले में काठमांडू गए थे. वह एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे और करीब 200 भारतीय कर्मचारियों के साथ एक कैंप में रह रहे थे.

    मंगलवार रात हुई थी परिवार से बात

    परिवार के मुताबिक, मंगलवार रात राम प्रसाद ने घरवालों से बात की थी. इसके बाद बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने परिवार को मैसेज भी किया था. इसके बाद से उनका फोन बंद है और परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है.

    बताया जा रहा है कि जिस जगह से उनका संपर्क टूटा, वह भटार मुख्य बाजार के पास है. इसी इलाके में कंपनी का प्रोजेक्ट चल रहा था और कर्मचारी कैंप में रह रहे थे. राम प्रसाद से संपर्क टूटने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. अभी तक उनके सुरक्षित होने की कोई पक्की खबर परिवार को नहीं मिली है.

    तेज पानी में बह गई कर्मचारियों से भरी बस

    परिवार को कंपनी में दीपक नाम के एक व्यक्ति से मिली जानकारी के मुताबिक, बाढ़ आने के बाद कैंप में मौजूद कर्मचारियों ने सुरक्षित जगह पहुंचने की कोशिश की. कुछ कर्मचारी बस से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि बस ही बह गई.

    इस दौरान कुछ कर्मचारी पहाड़ की तरफ भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. बुधवार को कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए बचाव अभियान भी चलाया जा रहा था. कुछ लोगों के कैमरा क्षेत्र में दिखाई देने की बात भी सामने आई है, लेकिन राम प्रसाद के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

    परिवार को राम प्रसाद के सुरक्षित लौटने की उम्मीद

    राम प्रसाद रांची के कोकर स्थित हैदर अली रोड में अपने पिता रंजीत कुमार घोष, बड़े भाई देव प्रसाद घोष, पत्नी दित्या घोष और दो बच्चों के साथ रहते हैं. करीब दो महीने पहले नौकरी के लिए नेपाल गए राम प्रसाद के अचानक लापता होने की खबर से पूरा परिवार परेशान है. परिजन लगातार बचाव अभियान और राम प्रसाद की तलाश से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं. परिवार को उम्मीद है कि राम प्रसाद किसी सुरक्षित जगह पर होंगे और जल्द ही उनसे संपर्क हो जाएगा.

    Also Read : मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा

    Bhotekoshi River Hydropower Project Indian Workers in Nepal Jharkhand news Kathmandu Missing Indian Nepal Flood Nepal Flood 2026 Nepal Flood Tragedy Nepal-China border Ram Prasad Ghosh ranchi ranchi news Rasuwagadhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली
    Next Article हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    Related Posts

    क्राइम

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा

    August 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जैप-10 बटालियन मुख्यालय का आईजी जैप सुनील भास्कर ने किया निरीक्षण, जवानों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कई निर्देश

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस पार्टी एक महिला विरोधी दल है: हिमंत बिस्वा सरमा

    August 27, 2026
    Latest Posts

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    August 27, 2026

    झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

    August 27, 2026

    मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.