जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार
जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में गुरुवार को सारण (बिहार) के मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. जांच एजेंसी के अनुसार, मनु कुमार सिंह ने जेएसएससी-सीजीएल के कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया था. इनमें कई अभ्यर्थी सफल भी हुए हैं. दो आरोपियों को रिमांड पर लिया गया सीआईडी के मुताबिक, मामले में न्यायिक हिरासत में बंद दो अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लिया गया है. इनमें पलामू निवासी कुंदन कुमार और गिरिडीह निवासी समीर कुमार शामिल हैं. … Read More