रांची. राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के असामयिक निधन से शोक का माहौल है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री के आवास पहुंचे और तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
मुख्यमंत्री ने दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय होता है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत तृषा की आत्मा को शांति देने और परिवार को इस कठिन समय से गुजरने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
कल्पना सोरेन समेत कई नेता पहुंचे
विधायक कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान राज्य सरकार के कई मंत्री, राज्यसभा सांसद, विधायक, मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
Also Read : झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

