AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-6: 44 से अधिक ब्लास्ट और 170 से अधिक लोगों को मारनेवाले इंडियन मुजाहिदीन के झारखंड में 17 संदिग्ध, कोई गायब तो कोई जेल में

आनंद दत्त/किसलय शानू जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन शृंखला में आज इंडियन मुजाहिदीन आतंकी संगठन और उसके संदिग्धों के झारखंड में होने की पड़ताल कर रहा है. इस संगठन ने भारत में अब तक 44 से अधिक ब्लास्ट किए हैं, जिसमें दिल्ली सीरियल ब्लास्ट, पुणे बेकरी ब्लास्ट, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट, मुंबई सीरियल ब्लास्ट जैसी घटनाएं शामिल हैं. इन घटनाओं में 170 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें, इंडियन मुजाहिदीन (IM) भारत में सक्रिय रहा एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है. इसे देश के प्रमुख स्वदेशी आतंकवादी संगठनों में गिना जाता है. इसकी शुरुआत वर्ष 2000 के आसपास कर्नाटक के … Read More

झारखंड: अपराधी नहीं, JTET के अभ्यर्थी हैं ये युवक, हजारीबाग पुलिस ने पुलिस लाइन में कराया रात्रि विश्राम

जरा ठहरिए… पुलिस की गाड़ी में बैठे इन युवकों को देखकर अपराधी समझने की भूल मत कीजिएगा. इनके हाथों में हथकड़ी नहीं, बल्कि आंखों में शिक्षक बनने का सपना है. ये सभी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से झारखंड के हजारीबाग JTET की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी हैं. दरअसल, रविवार को आयोजित JTET परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रयागराज से हजारीबाग पहुंचे इन अभ्यर्थियों के सामने रात गुजारने की समस्या खड़ी हो गई. दूसरे शहर से आए इन युवाओं के पास ठहरने का कोई इंतजाम नहीं था. ऐसे में उन्हें रेलवे स्टेशन पर ही रात बिताने के लिए मजबूर होना … Read More

झारखंड: सड़क पर तड़प रहे थे हादसे के घायल, डीसी ने रुकवाया काफिला; डीडीसी-एसडीओ ने पहुंचाया अस्पताल

देवघर. केनमन काठी मोड़ के पास मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए. इसी दौरान वहां से गुजर रहे उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने घायलों को सड़क किनारे पड़ा देखा, तो अपना काफिला रुकवा दिया. इसके बाद डीडीसी पीयूष सिन्हा और एसडीओ रवि कुमार ने दोनों को अपने सरकारी वाहन से जसीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना उस समय हुई, जब उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार देवघर प्रखंड की गिधनी … Read More

इंडिया गठबंधन की रैली से पहले हेमंत सोरेन ने कहा, चुनाव आयोग केवल मोहरा है, इसका रिमोट किसी और के पास है

जोहार लाइव ब्यूरो दिल्ली में आज यानी 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. 31 अक्टूबर को आयोजित मॉक पार्लियामेंट में उन्होंने हिस्सा लिया. यहां उन्हें राहुल गांधी ने अपने बगल में बिठाया. इस आयोजन में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की. हेमंत सोरेन ने साफ लहजे में कहा कि चुनाव आयोग तो केवल मोहरा है. इसको चलाने वाले तो कोई और हैं. जो जो लोग इसमें शामिल हैं, वो सभी नपेंगे. उन्होंने कहा, जहां तक बात एसआईआर के झारखंड में प्रभाव का है, … Read More

झारखंड: जेपीएससी की गड़बड़ियों के बीच जेटेट की परीक्षा आज, 5.65 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम

रांची. जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विवादों के बीच झारखंड में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 आयोजित की जा रही है. करीब एक दशक बाद हो रही इस परीक्षा में राज्यभर के 5.65 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का कार्यक्रम है. परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए यातायात और परिवहन व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा … Read More

गुजरात में गूंजी झारखंड जगुआर की धमक, पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद की रीढ़ टूट चुकी है 

देश ने नक्सलवाद और माओवादी हिंसा से मुक्त होने का संकल्प पूरा कर लिया है. नक्सलवाद की रीढ़ टूट चुकी है. मार्च 2026 तक देश में कोई भी जिला नक्सलवाद से प्रभावित नहीं रह गया था – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही. इस अवसर पर आयोजित एकता परेड में झारखंड जगुआर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. राज्य से इस विशेष बल के 200 से अधिक पदाधिकारी और जवान समारोह में शामिल हुए. झारखंड जगुआर के … Read More

झारखंड : राहुल दुबे गैंग के खिलाफ रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार सप्लायर समेत 6 अपराधी दबोचे गए

जोहार लाइव ब्यूरो रांची में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला जियाउल हबीब भी शामिल है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, पांच मैगजीन, छह मोबाइल फोन, एक कार और एक पल्सर बाइक बरामद की गई है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अपराधियों का कनेक्शन कांके, हजारीबाग, उरीमारी और टंडवा में हुई फायरिंग की घटनाओं से है. रांची पुलिस को 30 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ अपराधी कार से … Read More

“संसद ने सुनी नहीं, तो जनता की अदालत लगी”: खड़गे के आंगन में ज्ञानेश कुमार का ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में महाजुटान

जिस सवाल को विपक्ष संसद में उठाना चाहता था, उसे आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आंगन में उठाया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का सांकेतिक “जन महाभियोग” 10 राजाजी मार्ग पर चल रहा है. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कार्यवाही की अध्यक्षता कर रही हैं, खरगे ने प्रस्ताव पेश किया और राहुल गांधी को समापन भाषण देना है. विपक्ष SIR और कथित “वोट चोरी” को लेकर CEC के इस्तीफे की माँग कर रहा है. कल रामलीला मैदान में इसी मुद्दे पर बड़ी रैली होनी है. कार्यक्रम खरगे के घर पर क्यों हो रहा है? यह … Read More

झारखंड : एक जमीन, दो खरीदार और लाखों का खेल: 9.60 लाख लेने के बाद दूसरे के नाम कराई रजिस्ट्री, दो गिरफ्तार

सिमडेगा. जमीन और मकान खरीदने का सपना लेकर एक व्यक्ति ने अपनी जमा-पूंजी लगा दी. सौदा 12.50 लाख रुपये में तय हुआ. एकरारनामा हुआ, 30 हजार रुपये एडवांस दिए गए और जमीन-मकान का दखल-कब्जा भी मिल गया. इसके बाद अलग-अलग किस्तों में करीब पांच महीने के भीतर 9.60 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया. लेकिन जब जमीन की रजिस्ट्री कराने की बारी आई, तो पूरा मामला ही पलट गया. आरोप है कि जिस जमीन और मकान के लिए अनसेलेम एक्का ने लाखों रुपये दिए थे, उसी जमीन को अल्बर्ट हेमरोम ने 15 लाख रुपये लेकर किसी दूसरी महिला … Read More

तलाक के 3 महीने बाद उमर अब्दुल्ला ने की दूसरी शादी, लिखा- ‘ए न्यू जर्नी बीगन यसटरडे’

जोहार लाइव ब्यूरो जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है. पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक के करीब तीन महीने बाद उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. दोनों ने सोशल मीडिया पर 31 अक्टूबर को तस्वीरें साझा कर शादी की जानकारी सार्वजनिक की. दोनों ने 30 अक्टूबर को विवाह किया. उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘A new journey began yesterday’. वहीं, निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘It’s done bro’. दोनों की पोस्ट सामने … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More