AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग 7: सिमी के 5 संदिग्ध आतंकवादी झारखंड में, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में रहे हैं शामिल

आनंद दत्त/किसलय शानू साल 2008 में 26 जुलाई को गुजरात के अहमदाबाद में एक साथ 22 बम धमाके हुए. घटना में 56 लोगों की मौत और करीब 200 लोग घायल हुए थे. इस हमले की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी. जांच के दौरान स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया यानी सिमी के सदस्यों की भूमिका भी सामने आई थी. इस मामले में सिमी के पूर्व नेता सफदर नागोरी सहित 49 लोगों को फरवरी 2022 में दोषी ठहराया गया था. अदालत के अनुसार, सिमी के सक्रिय सदस्यों ने हमले की साजिश, बम बनाने और विस्फोटक लगाने में मदद की थी. ये … Read More

झारखंड : नौकरी के नाम पर मानव तस्करी, 20 हजार में बेची गई 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड की 15 वर्षीय आदिवासी किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मानव तस्करी का मामला सामने आया है. आरोप है कि किशोरी को दिल्ली ले जाने के बाद राजस्थान में 45 वर्षीय व्यक्ति के हाथों 20 हजार रुपये में बेच दिया गया. वहां उससे जबरन शादी कराई गई. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया जाता था. किसी तरह आरोपित के चंगुल से निकलकर किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई. इसके बाद उसके पिता ने बिशुनपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की … Read More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली: “शिवजी की बारात जैसा हिंदुस्तान चाहिए, दो-तीन उद्योगपतियों का नहीं” – रामलीला मैदान से राहुल, ममता और अखिलेश का चौतरफा हमला

जोहार लाइव ब्यूरो देश की राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी INDIA गठबंधन ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा मोर्चा खोला. ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित दर्जनों विपक्षी दिग्गजों ने एक मंच पर जुटकर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का शंखनाद किया. रैली का मुख्य एजेंडा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 13.5 करोड़ (15%) योग्य मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग … Read More

बालू की जगह लेगी बिजली प्लांट की राख? आईआईएम रांची में पतरातू की बॉटम ऐश के इस्तेमाल पर मंथन

रांची. घर, सड़क और दूसरी इमारतें बनाने में बालू की जरूरत पड़ती है. लेकिन क्या बिजली प्लांट से निकलने वाली राख का इस्तेमाल भी बालू की जगह किया जा सकता है? इसी सवाल पर आईआईएम रांची में उद्योगों और सरकारी विभागों के अधिकारियों ने चर्चा की. बैठक में पतरातू बिजली प्लांट से निकलने वाली बॉटम ऐश को निर्माण कार्यों में इस्तेमाल करने की संभावनाओं पर विचार किया गया. आईआईएम रांची में आयोजित इस बैठक में बिजली कंपनियों, निर्माण कंपनियों, सरकारी विभागों, रेडी मिक्स कंक्रीट बनाने वाली कंपनियों और निर्माण सामग्री के कारोबार से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया. चर्चा का … Read More

रामलीला महारैली के जवाब में बीजेपी की अराजकता हटाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली, कल 800 जिलों में उतरेगी NDA

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली के बीच भाजपा ने भी विपक्ष के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. रविवार, 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रोहतक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू की. इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. भाजपा ने यह अभियान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देने के लिए शुरू किया है. कांग्रेस और INDIA … Read More

झारखंड : ड्यूटी के दौरान खाकी की मर्यादा भूले पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन में जुआ खेलते पकड़े गए, SSP राकेश रंजन ने 10 को किया सस्पेंड

रांची में कानून के रखवाले ही नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े गए. पुलिस लाइन परिसर में ड्यूटी के दौरान जुआ खेलने और खिलाने के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. गोपनीय शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने अचानक छापेमारी की, जिसमें सभी 10 पुलिसकर्मी जुआ खेलते पकड़े गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन परिसर में लंबे समय से कुछ पुलिसकर्मियों के जुआ खेलने और खिलाने की शिकायतें … Read More

झारखंड: बरहेट में मिता देवी और फातिमा बीबी के एक ही आधार नंबर पर सियासी घमासान, निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी-हेमंत सोरेन को घेरा

रांची. झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ और बदलती जनसांख्यिकी का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक विवाद के केंद्र में है. गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में मतदाता सूची से जुड़ी कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधा है. उन्होंने इस मामले को बांग्लादेशी घुसपैठ, फर्जी दस्तावेजों और मतदाता सूची में कथित हेराफेरी से जोड़ते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. अब इस मामले में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने भी साहेबगंज के उपायुक्त को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. दरअसल, … Read More

जोहार लाइव की खबर पर मुहर भाग-4: कार्यालय सहायक सोनू जेपीएससी के अध्यक्ष एल. ख्यांगते से 139 बार बात कर मिजोरम पहुंचाये थे पैसे 

किसलय शानू जेपीएससी परीक्षा घोटाला में सीआईडी की चार्जशीट से स्पष्ट है जेपीएससी कार्यालय में अधिकारी और बिचौलियो ने घोटाले के लिए पूरा तंत्र ही विकसित कर रखा था. इस तंत्र में जेपीएससी कार्यालय के सहायक सोनू को भी शामिल किया गया था. जेपीएससी घोटाले को लेकर जोहार लाइव की चौथी कड़ी में हम सोनू कुमार पर रिपोर्ट प्रकाशित कर रहे हैं. यह रिपोर्ट सीआईडी की जांच में आए तथ्य और चार्जशीट पर आधारित है. सीआईडी की चार्जशीट से स्पष्ट है कि सोनू कुमार की सिंडिकेट में हनक इतनी थी कि वह सीधे तौर पर जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल … Read More

झारखंड: JTET परीक्षा के बीच सीता सोरेन ने उठाया एडमिट कार्ड की गड़बड़ियों का मुद्दा, कहा- प्रशासनिक लापरवाही की भेंट न चढ़े युवाओं का भविष्य

रांची. झारखंड में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 आयोजित की जा रही है. इस बीच प्रवेश पत्र में फोटो, हस्ताक्षर और विषयों से जुड़ी गड़बड़ियों का मामला भी चर्चा में है. भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने परीक्षा में शामिल हो रहे लाखों अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) से परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रखने की अपील की है. सीता सोरेन ने अपने पोस्ट में कहा कि JTET परीक्षा झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य और उनके वर्षों … Read More

झारखंड : JTET परीक्षा ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस जवान हुई हादसे की शिकार, मौत

पलामू: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की सुरक्षा ड्यूटी निभाने जा रही महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की सड़क हादसे में मौत हो गई. बबीता कुमारी पलामू के छतरपुर थाना में तैनात थीं. रविवार को परीक्षा केंद्र के लिए जाते समय छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, पलामू जिले में रविवार को JTET-2026 की परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More