जोहार लाइव ब्यूरो
दिल्ली में आज यानी 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. 31 अक्टूबर को आयोजित मॉक पार्लियामेंट में उन्होंने हिस्सा लिया. यहां उन्हें राहुल गांधी ने अपने बगल में बिठाया. इस आयोजन में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की.
हेमंत सोरेन ने साफ लहजे में कहा कि चुनाव आयोग तो केवल मोहरा है. इसको चलाने वाले तो कोई और हैं. जो जो लोग इसमें शामिल हैं, वो सभी नपेंगे.
उन्होंने कहा, जहां तक बात एसआईआर के झारखंड में प्रभाव का है, तो हमारे यहां भी इसका प्रभाव है. हम लोगों ने भी कई चोरों को पकड़ा है. एसाआईआर पर हमारी कड़ी नजर है. हम इसको लेकर काफी सजग हैं. जब जगह पर एसआईआर को लेकर अपनी-अपनी तरह की समस्या है. सभी को इससे समस्या है, इसलिए हमलोग इक्टठे हुए हैं.
बता दें, INDIA गठबंधन की ओर से 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित की जा रही है. इस रैली के जरिए विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग उठा रहे हैं. विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में अनियमितताओं के जरिए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है.
रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत INDIA गठबंधन के 21 दलों के नेताओं के शामिल होने जा रहे हैं. दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च भी प्रस्तावित है.

