Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आतिशी ने PM को लिखा पत्र, ‘21 जून तक दिल्लीवालों को पानी नहीं मिला तो शुरू करूंगी सत्याग्रह’
    ट्रेंडिंग

    आतिशी ने PM को लिखा पत्र, ‘21 जून तक दिल्लीवालों को पानी नहीं मिला तो शुरू करूंगी सत्याग्रह’

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली के लोगों को पानी मुहैया कराने की गुहार लगाई है. अगर 21 जून तक दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिला तो वह सत्याग्रह करने को मजबूर होंगी. वह 21 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चलेंगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “दिल्ली की पानी की क्षमता 1050 एमजीडी है. इसमें से 613 एमजीडी हरियाणा से यमुना नदी में आता है. 18 जून को हरियाणा से 513 एमजीडी कम पानी आया. इस तरह से 100 एमजीडी पानी की कमी है. एक एमजीडी से 28500 लोगों को पानी मिलता.”

    दिल्ली के पानी के संकट पर एक महत्वपूर्ण घोषणा | LIVE https://t.co/WNrpIHBszT

    — AAP (@AamAadmiParty) June 19, 2024

    28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा- आतिशी

    जल मंत्री ने कहा, “इस तरह से हरियाणा से 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. इससे दिल्ली के लोग काफी परेशान हैं. दिल्ली सरकार ने उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की गई है. वह पानी देने को तैयार हैं. हिमाचल का पानी हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंचेगा. हरियाणा वह पानी देने को भी तैयार नहीं है.”

    कहा कि, “दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट गई और 100 एमजीडी पानी की गुहार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में जल संकट को माना है. इसके बावजूद हरियाणा पानी नहीं दे रहा है. आम आदमी पार्टी के विधायक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलने गए, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हुए. मंगलवार को दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली के लोगों के लिए पानी मांगने के लिए हरियाणा सरकार से मिलने गए, लेकिन हरियाणा तैयार नहीं हुआ.” उन्होंने कहा, “दिल्ली में तीन करोड़ लोग रहते हैं. इसके लिए दिल्ली को 1050 एमजीडी पानी आवंटित किया गया है. हरियाणा में भी तीन करोड़ लोग रहते हैं और उसे 6050 एमजीडी पानी आवंटित किया गया है. अगर वह दिल्ली को 100 एमजीडी पानी देता है तो यह उसके कुल आवंटन का करीब डेढ़ प्रतिशत है.”

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसटी रिजर्व 5 सीटें हारने के बाद बाबूलाल पर भाजपा नेतृत्व का कम हुआ भरोसा, विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं अर्जुन मुंडा
    Next Article राशन वितरण घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुईं अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.