Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ठाकुरबाड़ी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, गांव में दहशत और आक्रोश
    क्राइम

    ठाकुरबाड़ी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, गांव में दहशत और आक्रोश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Arrah : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने राम-जानकी, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल सहित अन्य देवी-देवताओं की बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर लीं। घटना के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी और चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

    पूजा के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी :

    सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी और ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चोरी गई सभी मूर्तियां अष्टधातु की थीं, जिनकी कीमत काफी अधिक आंकी जा रही है। घटना गंगहर गांव के पश्चिम टोला स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में हुई है।

    ताला न लगा होने पर घटना को दिया अंजाम:

    जानकारी के अनुसार, ठाकुरबाड़ी मंदिर में पिछले छह माह से जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इसी कारण मूर्तियों को मंदिर के बगल के एक हिस्से में रखकर पूजा-अर्चना की जा रही थी। उस स्थान पर ताला नहीं लगा हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

    जाँच में जुटी पुलिस:

    फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात चोरों की पहचान तथा चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

    Also Read : आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर जितेंद्र सिंह के खिलाफ खुला मोर्चा

    # Bihar Crime Ashtadhatu idols Bhojpur Crime news Ganghar village idol theft Mufassil police station police investigation religious site rural outrage temple security temple theft Thakurwadi Temple Unknown Thieves अज्ञात चोर अष्टधातु मूर्तियां आरा क्राइम न्यूज गंगहर गांव ग्रामीण आक्रोश Arrah ठाकुरबाड़ी मंदिर धार्मिक स्थल पुलिस जांच बिहार अपराध भोजपुर मंदिर चोरी मंदिर सुरक्षा मुफस्सिल थाना मूर्ति चोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल दूबे गैंग की महिला सदस्य सहित दो गिरफ्तार, करने वाले थे इस इलाके में फायरिंग
    Next Article रॉयल्टी न देने पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, पत्थर खनन पट्टा रद्द करने का फैसला बरकरार

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.