Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर जितेंद्र सिंह के खिलाफ खुला मोर्चा
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर जितेंद्र सिंह के खिलाफ खुला मोर्चा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में आदिवासी जमीन विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार निशाने पर हैं शहर के बड़े बिल्डर जितेंद्र सिंह, जिन पर आदिवासी जमीन को फर्जी तरीके से हड़पने, दस्तावेजों में हेराफेरी करने और प्रशासनिक संरक्षण में अवैध निर्माण कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। आदिवासी जन परिषद सहित कई संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे तौर पर जितेंद्र सिंह को जमीन माफिया बताते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों का आरोप है कि रातू थाना क्षेत्र में खाता नंबर 152 और प्लॉट नंबर 96 से जुड़ी लगभग साढ़े चार एकड़ आदिवासी जमीन पर जितेंद्र सिंह के इशारे पर अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इस जमीन का न तो वैध दाखिल-खारिज हुआ है और न ही कानून के अनुसार रसीद निर्गत की गई है। इसके बावजूद जमीन को सामान्य श्रेणी में दिखाकर उस पर कॉलेज, अपार्टमेंट और अन्य व्यावसायिक निर्माण खड़ा कर दिया गया। आदिवासी नेताओं का कहना है कि जितेंद्र सिंह ने फर्जी रसीद और कागजात तैयार कर जमीन को वैध साबित करने की कोशिश की। जबकि वास्तविक रिकॉर्ड आज भी आदिवासी रैयतों के नाम पर मौजूद है। संगठनों का दावा है कि उनके पास इस संबंध में ठोस दस्तावेजी सबूत हैं, जिन्हें आयोग और प्रशासन के समक्ष सौंपा गया है।

    प्रेस वार्ता में यह भी आरोप लगाया गया कि जितेंद्र सिंह को राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर संरक्षण हासिल है। कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। जब मामला दिल्ली स्तर तक पहुंचा और आयोग के हस्तक्षेप के बाद आदेश आया, तब जाकर केस दर्ज हुआ। अब भी आशंका जताई जा रही है कि जांच को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

    संगठनों ने रांची जिला निबंधन कार्यालय पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि मोटी रकम लेकर आदिवासी और खतियानी जमीन का निबंधन कर दिया जाता है, जबकि कानून में इस पर स्पष्ट रोक है। अंचल अधिकारी, कर्मचारी और कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई गई है।

    आदिवासी संगठनों का कहना है कि जमीन के मामलों में हमेशा आदिवासियों को ही परेशान किया जाता है। मामूली विवाद में उनकी गिरफ्तारी हो जाती है, जबकि जितेंद्र सिंह जैसे प्रभावशाली बिल्डरों पर कार्रवाई नहीं होती। इसी असमान रवैये के कारण जमीन विवाद हिंसक रूप ले रहा है और गोलीबारी, अपहरण व हत्या जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

    संगठनों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जितेंद्र सिंह और पूरे भूमि घोटाले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेंगे। साथ ही अवैध कब्जे वाली सभी आदिवासी जमीन को मुक्त कराने, फर्जी निबंधन रद्द करने और दोषियों की संपत्ति की जांच की मांग दोहराई गई। आदिवासी जन परिषद ने कहा कि यह सिर्फ एक जमीन का मामला नहीं, बल्कि कानून के राज और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/01/byte-1.mp4

    इधर, मामले में जितेंद्र सिंह का कहना है कि जमीन पूरे कानून-कायदे से उन्होंने लिया है। साल 2016 में जमीन के रजिस्ट्री कराई गयी है। शरह में झूठे केस कर कारोबारियों से मोटी रकम वसूलने का खेल जोरों पर चल रहा है। उसी तरह यह खेल भी उनके साथ मोटी रकम वसूलने के लिए खेला जा रहा है।

    Also Read : सोन नदी से जल यात्रा, राम नाम की गूंज, हुसैनाबाद में भक्ति से सराबोर मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर

    Allegations of encroachment on tribal land; a campaign launched against builder Jitendra Singh आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप बिल्डर जितेंद्र सिंह के खिलाफ खुला मोर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरात भर जागने की थकान बनी काल, बाइक हादसे में शख्स की मौ’त
    Next Article राहुल दूबे गैंग की महिला सदस्य सहित दो गिरफ्तार, करने वाले थे इस इलाके में फायरिंग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: नाबालिग पर दुष्कर्म के आरोप की गंभीरता जमानत से इनकार का आधार नहीं, पिता की जिम्मेदारी पर रिहाई का आदेश

    October 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.