Koderma : कोडरमा जिले में पांडेडीह गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय बाइक सवार भागीरथ यादव की मौत हो गई। वह मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, भागीरथ यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर झुमरीतिलैया शहर स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे।
पांडेडीह के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और भागीरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन प्रारंभिक इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी ने बताया कि वे अपनी बहन से मिलने जा रहे थे, जिसने हाल ही में एक बच्चा जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि भागीरथ यादव का चाचा 12 दिन पहले निधन हो गया था और पिछली रात उनका द्वादश कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इस कारण रात भर जागने के कारण उन्हें बाइक चलाते समय नींद आ गई और हादसा हुआ। फिलहाल कोडरमा थाना इस मामले की जांच कर रहा है।
Also Read : बच्चों के पोषण में अंडे की भूमिका, कब शुरू करें और कितना दें…


