Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»बच्चों के पोषण में अंडे की भूमिका अहम, कब शुरू करें और कितना दें… जानें
    स्वास्थ्य

    बच्चों के पोषण में अंडे की भूमिका अहम, कब शुरू करें और कितना दें… जानें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंडे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अंडे को बच्चों के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है, लेकिन इसे लेकर माता-पिता के मन में अक्सर भ्रम बना रहता है कि बच्चे को अंडा कब और किस रूप में दिया जाए। विशेषज्ञों के अनुसार, सही उम्र और तरीके से अंडा देने पर यह बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    छह महीने के बाद शुरू किया जा सकता है अंडा

    बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चे के छह महीने का होने के बाद उसकी डाइट में अंडा शामिल किया जा सकता है। इंस्टाग्राम पर साझा एक वीडियो में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम ने बताया कि इस उम्र में बच्चे को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है और अंडा प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। हालांकि, किसी भी नए फूड की शुरुआत से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

    अंडा देने में देरी से हो सकती है पोषण की कमी

    विशेषज्ञों का कहना है कि जानकारी के अभाव में कई माता-पिता बच्चों को अंडा देने में देरी कर देते हैं, जिससे जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार,

    6 महीने की उम्र से अंडे की जर्दी

    8 महीने के बाद अंडे का सफेद भाग
    बच्चों को दिया जा सकता है।

    अंडे की जर्दी को लेकर फैली गलतफहमी

    यह धारणा आम है कि अंडे की जर्दी बच्चों के लिए नुकसानदायक होती है, जबकि विशेषज्ञ इसे गलत मानते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, जर्दी में मौजूद हेल्दी फैट, विटामिन A, D, B12 और कोलीन बच्चे के दिमागी विकास, याददाश्त और नर्व सिस्टम के लिए जरूरी होते हैं।

    उबालना ही नहीं, कई तरीकों से दे सकते हैं अंडा

    अंडा उबालकर देना सबसे सुरक्षित और आम तरीका माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह एकमात्र विकल्प नहीं है। बच्चे की उम्र और पसंद के अनुसार स्क्रैम्बल्ड एग, ऑमलेट या अन्य सॉफ्ट फॉर्म में भी अंडा दिया जा सकता है, बशर्ते वह अच्छी तरह पका हो।

    देसी या फार्म अंडे—पोषण लगभग समान

    अक्सर देसी और फार्म अंडों को लेकर तुलना की जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों प्रकार के अंडों की पोषण संबंधी गुणवत्ता लगभग समान होती है और दोनों बच्चों के लिए सुरक्षित हैं।

    एलर्जी के लक्षणों पर रखें नजर

    कुछ बच्चों में अंडे से एलर्जी देखी जा सकती है। अंडा खिलाने के बाद यदि त्वचा पर रैशेज, खुजली, उल्टी या सांस लेने में परेशानी दिखाई दे, तो तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

    Also Read : बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन की ऑक्सफोर्ड यात्रा पर उठाए सवाल

    Baby diet tips Brain development child development child nutrition Children's diet doctors' advice Egg Egg allergy Egg for babies Egg white Egg yolk Health News healthy fats Infant food Parenting Tips Pediatrician protein When to give eggs to babies अंडा अंडे का सफेद भाग अंडे की जर्दी अंडे से एलर्जी डॉक्टर की सलाह दिमागी विकास प्रोटीन बच्चों का पोषण बच्चों का विकास बच्चों की डाइट बच्चों को अंडा कब दें बाल रोग विशेषज्ञ शिशु आहार हेल्थ न्यूज़ Children's nutrition हेल्दी फैट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन की ऑक्सफोर्ड यात्रा पर उठाए सवाल
    Next Article रात भर जागने की थकान बनी काल, बाइक हादसे में शख्स की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    Latest Posts

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026

    झारखंड : धनबाद में दिनदहाड़े गूंजा गोली, गैंगस्टर फहीम खान का भाई सानु समेत तीन को लगी गोली

    September 21, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.