Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन की प्रस्तावित विदेश यात्रा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा है कि मुख्यमंत्री को यह भी पता होना चाहिए कि वे विदेश में किससे मिलने जा रहे हैं।
क्या झारखंड के मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM को पता भी है कि वो किससे मिलने जा रहे हैं?
सुना है कि झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री जी 23 जनवरी को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अल्पा शाह (Alpa Shah) से मिलने जा रहे हैं। एजेंडा बताया जा रहा है—”Sustainable Development”।…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 19, 2026
मरांडी ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि सीएम हेमंत सोरेन 23 जनवरी को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अल्पा शाह से मिलने वाले हैं। इस मुलाकात का एजेंडा “सस्टेनेबल डेवलपमेंट” बताया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोफेसर अल्पा शाह को उनके लेखन और विचारधारा के कारण “अर्बन नक्सल” और वामपंथी एजेंडे का समर्थक माना जाता है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अल्पा शाह की किताब Nightmarch: Among India’s Revolutionary Guerrillas में नक्सलियों के प्रति सहानुभूति दिखाई गई है और उन्हें क्रांतिकारी के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि अल्पा शाह की विचारधारा कश्मीर को भारत से अलग करने, भारतीय सुरक्षा बलों पर आरोप लगाने और समाज में वैमनस्य फैलाने से जुड़ी रही है। बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री का ऐसी विचारधारा से जुड़े व्यक्ति से मिलना क्या उचित है। उन्होंने इसे झारखंड की जनता और देश के शहीदों का अपमान बताया। अपने बयान के अंत में मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री को विदेश यात्रा से पहले यह सोचना चाहिए कि वे किस विचारधारा को मंच दे रहे हैं।
Also Read : मोतिहारी में आपसी रंजिश से गो’लीबारी, युवक गंभीर रूप से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार


