Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बीएसएफ के बहादुर जवानों की सराहना, कहा इनके भरोसे दुनिया चैन की नींद सोती है : अमित शाह
    झारखंड

    बीएसएफ के बहादुर जवानों की सराहना, कहा इनके भरोसे दुनिया चैन की नींद सोती है : अमित शाह

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/हजारीबाग : बीएसएफ के स्थापना दिवस में उपस्थित होना उनके लिए खुशी की बात है. 1900 से ज्यादा प्रहरियों ने जीवन देकर बीएसएफ के उद्घोष वाक्य को पूरा किया है. माइनस 40 से 45 डिग्री तक के टेंपरेचर में काम किया है.

    बीएसएफ ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है. बीएसएफ पर पूरा देश नाज करता है. यह बातें बीएसएफ के 59वां स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा. उन्होंने कहा कि किसी भी सीमा पर दुश्मन ने जरा भी हलचल की तो बीएसएफ के भरोसे हम आराम की नींद सोते हैं.

     

    एक बार सीमा प्रहरी मोर्चे पर हैं, तो किसी को चिंता की बात नहीं. मैं बीएसएफ पर गौरव करता हूं. शुक्रवार को पूरा कार्यक्रम हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ कैंप में मनाया गया.

    कार्यक्रम समाप्त होने तक आसमान में चक्कर लगाता रहा हेलीकॉप्टर

    केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए बीएसएफ कैंप समेत आसपास इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम शुरु होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह और बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण किया.

     

    इस दौरान बीएसएफ का हेलीकॉप्टर सुरक्षा के दृष्टिकोण से आसमान का चक्कर लगाता रहा. इस दौरान सांसद जयंत सिन्हा विधायक डॉक्टर नीरा यादव, जयप्रकाश भाई पटेल, बाबूलाल मरांडी कार्यक्रम में शामिल हुए है.

    स्थापना दिवस की पूर्व संध्या में बीएसएफ कैंप पहुंचे अमित शाह

    समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थापना दिवस की पूर्व संध्या गुरुवार की शाम 4.15 मिनट पर हेलीकॉप्टर से हजारीबाग पहुंचे थे. डीजी नितिन अग्रवाल समेत बीएसएफ के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

    गृह मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रात्रि विश्राम अमित शाह ने बीएसएफ के कैंप में किया और फिर अगले दिन सुबह में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए है.

     वर्ष 2021 के बाद प्रशिक्षण केंद्रों में मनाया जा रहा स्थापना दिवस

    बीएसएफ का स्थापना दिवस पहले दिल्ली स्थित मुख्यालय में मनाया जाता था. लेकिन वर्ष 20212 के बाद से यह कार्यक्रम बीएसएफ के ट्रेनिंग कैंपों में मनाया जा रहा है. वर्ष 2021 में जैसलमेर, वर्ष 2022 में अमृतसर और 2023 में हजारीबाग में संपन्न हुआ है.

    इसे भी पढ़ें: लोबिन ने एकबार फिर सरकार के कामकाज पर उठाया सवाल, कहा- गलत नीतियों की वजह से हो रही है पलायन

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Hazaribagh jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोहरा, बारिश व खराब मौसम के कारण 12 उड़ानें रद्द, कई ट्रेनें 18 घंटे तक लेट, एयरपोर्ट पर हंगामा
    Next Article पलामू में मुख्यमंत्री ने किया आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.