Patna : भोजपुरी सिनेमा के चर्चित स्टार पवन सिंह का आज यानी 5 जनवरी को जन्मदिन है। बर्थडे के मौके पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में पवन सिंह केक काटते नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक महिला भी खड़ी दिखाई दे रही है, जिसकी मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। वीडियो में पवन सिंह थोड़े असहज दिखते हैं और महिला उन्हें संभालती हुई नजर आती है। इसी वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या पवन सिंह ने फिर से शादी कर ली है।
पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर केक काटा।
समझ नहीं आ रहा है कि यह ठंड के कारण हिल रहे हैं या फिर कोई दूसरा मामला है😂
लास्ट में अपने पास खड़ी महिला की केक लगी उंगलियों को चाट लेते हैं।
जलवे हैं Power Star के 😂😂
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) January 5, 2026
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सवाल किए हैं। एक ने पूछा है कि क्या पवन सिंह ने शादी कर ली है, जबकि कुछ अन्य यूजर्स महिला को लेकर कयास लगा रहे हैं। इसी बीच, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। ज्योति सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी इच्छाएं पूरी करे।” इस पोस्ट के बाद चर्चाएं और तेज हो गई हैं, क्योंकि पवन और ज्योति के बीच विवाद पहले से ही सुर्खियों में रहा है।
ज्योति सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पवन सिंह अपने दोस्तों, टीम और सह-कलाकारों के साथ जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। इस दौरान वे सभी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं और केक काटते हैं। पीछे से लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं देते सुनाई देते हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। दोनों के बीच विवाद का असर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भी देखने को मिला था। पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से पीछे हटने का फैसला किया था, जबकि ज्योति सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।
View this post on Instagram
पवन सिंह की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। उन्होंने साल 2014 में पहली शादी की थी, जबकि 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी हुई। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद सामने आए और मामला कोर्ट तक पहुंचा। फिलहाल, जन्मदिन पर सामने आए इस वीडियो ने पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। हालांकि, पवन सिंह की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Also Read : DAWN अभियान के तहत नशा मुक्ति रैली, न्यायिक पदाधिकारी और आमजन ने किया समर्थन


