Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : पीएम मोदी
    ट्रेंडिंग

    अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : पीएम मोदी

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2024Updated:March 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्रीनगर: अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6,400 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया. साथ ही एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपए का कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित किया. प्रधानमंत्री ने ‘स्वदेश दर्शन’ और ‘प्रशाद’ (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान) योजनाओं के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रव्यापी परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया. आखिरी बार प्रधानमंत्री पांच साल पहले फरवरी 2019 में 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कश्मीर घाटी पहुंचे थे.

    #WATCH | Prime Minister Narendra Modi launches and dedicates to the nation 53 projects worth Rs 6,400 crores at Srinagar's Bakshi Stadium. pic.twitter.com/5Mfe2kRdGw

    — ANI (@ANI) March 7, 2024

    धारा 370 के वजह से वंचित रह जाते थे जम्मू कश्मीर के लोग 

    श्रीनगर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए धारा 370 पर पीएम मोदी ने कहा कि एक युग था जब देश के अन्य हिस्सों में लागू होने वाला कानून जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होता था. एक युग था जब गरीबों के कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थीं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के हमारे भाई-बहन लाभ से वंचित थे. और अब देखिए, समय कैसे बदल गया है. उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोग अब इस सच्चाई से अवगत हैं कि धारा 370 से जम्मू-कश्मीर को फायदा हुआ या केवल कुछ परिवारों ने इसका फायदा उठाया. जम्मू-कश्मीर की प्रतिभा को आज उचित सम्मान मिल रहा है क्योंकि वहां अब धारा 370 नहीं है.

    जेके वंशवादी राजनीति का सबसे बड़ा शिकार रहा

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि जेके बैंक, जो दिवालिया होने के करीब था, आज 1700 करोड़ रुपये के मुनाफे में है. पीएम ने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर बैंक को बचाने के लिए सुधार किए और भर्तियों/नियुक्तियों में अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की. पीएम ने कहा कि आजादी के बाद से जेके वंशवादी राजनीति का सबसे बड़ा शिकार रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अनुच्छेद 370 पर न केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों को बल्कि पूरे देश को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

    ये भी पढ़ें: श्याम सरकार है ये, सर झुकाने चले आओ भजनों की लय पर झूमते रहे भक्त

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News अनुच्छेद 370 आज की खबर करंट न्यूज कश्मीर जम्मू-कश्मीर जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज श्रीनगर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभू-माफिया के अत्याचारों से तंग आकर बसपा ने दिया धरना, डीसी को सौंपा आवेदन
    Next Article झारखंड के बाद बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला, 198 सीओ और समकक्ष अधिकारियों को किया गया इधर से उधर, देखें लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.