Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»अदाणी पावर बिहार में लगायेगा 2,400 मेगावाट का नया ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट, मिली मंजूरी
    बिहार

    अदाणी पावर बिहार में लगायेगा 2,400 मेगावाट का नया ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट, मिली मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025Updated:August 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अदाणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna/Ahmedabad : अदाणी पावर लिमिटेड को बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) से एक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है। इस पत्र के तहत अदाणी पावर को भागलपुर जिले के पीरपैंती में बनने वाली 2,400 मेगावाट की थर्मल पावर प्लांट से उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को 2,274 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने का कार्य सौंपा गया है।

    अदाणी पावर ने बेहद प्रतिस्पर्धी टेंडर प्रक्रिया में सबसे कम दर पर बोली लगाकर अनुबंध हासिल किया, जिसमें अंतिम आपूर्ति मूल्य 6.075 रुपए प्रति किलोवाट-घंटा तय हुआ। अनुबंध के तहत कंपनी एक ग्रीनफील्ड 3×800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से बिजली की आपूर्ति करेगी, जिसे ‘डिज़ाइन, निर्माण, वित्त, स्वामित्व और संचालन’ (DBFOO) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। पहली इकाई नियुक्त तिथि के 48 महीनों के भीतर और अंतिम इकाई 60 महीनों के भीतर चालू कर दी जाएगी।

    अदाणी पावर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एस.बी. ख्यालिया, ने कहा, “बिहार में 2,400 मेगावॉट की थर्मल पावर परियोजना के विकास और संचालन के लिए बोली जीतकर हमें खुशी है। हम लगभग 3 अरब डॉलर के निवेश से एक नया ग्रीनफील्ड संयंत्र स्थापित करेंगे, जो राज्य में औद्योगीकरण को और गति देगा। यह प्लांट आधुनिक, कम उत्सर्जन वाला अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल प्लांट होगा, जो राज्य को भरोसेमंद, प्रतिस्पर्धी दर पर और उच्च गुणवत्ता की बिजली उपलब्ध कराएगा।”

    इस प्लांट को भारत सरकार की शक्ति नीति के तहत आवंटित कोयला लिंक से ईंधन प्राप्त होगा। निर्माण चरण के दौरान इस परियोजना से लगभग 10,000 से 12,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है, जबकि संचालन शुरू होने के बाद इससे लगभग 3,000 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा।
    कंपनी को जल्द ही एलओए (लेटर ऑफ अवॉर्ड) प्राप्त होने की उम्मीद है, जिसके बाद राज्य की यूटिलिटी कंपनियों के साथ पॉवर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) पर हस्ताक्षर किए जाएँगे।

    Also Read : SC का बड़ा फैसला : चार हफ्तों में बनें सुरक्षित और सुलभ फुटपाथ के लिए दिशा-निर्देश

    Adani Power gets approval to set up a new 2400 MW Greenfield Thermal Power Plant in Bihar अदाणी पॉवर को बिहार में 2400 मेगावाट का नया ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट लगाने की मिली मंजूरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिव्यांगों के लिए फुटपाथ पर सुरक्षित जगह को लेकर SC सख्त, सरकार को दिया चार हफ्तों का अल्टीमेटम
    Next Article Google DeepMind ने लॉन्च किया नया AI मॉडल Genie 3, बनाएगा टेक्स्ट से 3डी वर्ल्ड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.