Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अदाणी फॉउंडेशन की डिजिटल पहल: 52 बच्चों ने किया कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स, हुए सम्मानित
    ट्रेंडिंग

    अदाणी फॉउंडेशन की डिजिटल पहल: 52 बच्चों ने किया कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स, हुए सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2024Updated:January 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बड़कागांव (हजारीबाग) : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एएसडीसी) के सहयोग से बड़कागांव प्रखंड के बच्चों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स की शुरुआत की है. इसके तहत पहले बैच के 52 विद्यार्थियों को अदाणी फॉउंडेशन की ओर से डाटा इंट्री ऑपरेटर पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए. इसके साथ ही सबसे अधिक अंक लाने वाले शीर्ष दस बच्चों को आकर्षक फेयरवेल किट् देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मौजूद पूर्व मुखिया महेंद्र महतो और शिव दयाल महतो ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन का यह प्रयास प्रशंसनीय है. आज के समय में कप्यूटर शिक्षा का ज्ञान बच्चों को बहुत ही जरूरी है. इससे उन्हें आगे चलकर रोजगार के कई अवसर भी मिलेंगे. उन्होंने इस प्रयास के लिए अदाणी फॉउंडेशन को बधाई दी. एएसडीसी द्वारा 15 दिसंबर 2023 से शुरू किये गए इस केंद्र में पहले बैच के बच्चों को हजारीबाग के शिक्षक विकास जयसवाल ने कंप्यूटर और इंटरनेट के गुर सिखाए. उन्होंने बताया कि अब यहां दूसरे बैच भी शुरु हो चुका है.

    95% अंकों के साथ योगेंद्र टॉपर, टॉप 10 में सात लड़कियां

    कंप्यूटर प्रशिक्षण के शुरू हुए पहले कोर्स में 95 फीसदी अंकों के साथ योगेंद्र प्रसाद साव ने टॉप किया. वहीं, टॉप टेन में दूसरे स्थान से लेकर आठवें तक लड़कियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया. इसमें रूपा कुमारी, करीना कुमारी, अलका कुमारी, पूनम कुमारी, अंजलि कुमारी, रूपवन्ती कुमारी और कविता कुमारी शामिल हैं. वहीं, नौवें और दसवें स्थान पर क्रमशः विशाल कुमार यादव और सुनील चौधरी रहे.

    शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और खेल के क्षेत्र में सार्थक प्रयास कर रहा अदाणी फॉउंडेशन

    बड़कागांव इलाके में अदाणी फॉउंडेशन लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और खेल के क्षेत्र में कई तरह का सार्थक प्रयास कर रहा है. फॉउंडेशन ने हरली स्कूल में विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक नियुक्त किए हैं. वहीं एकलव्य छात्रवृति योजना की शुरुआत भी की गयी है. इसके अलावा विभिन्न गांव में लगातार हेल्थ कैम्प और नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इसके अलावा टीबी के 130 से अधिक मरीजों को गोद लिया गया है तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे फुटबॉल का आयोजन और महिलाओं के सेल्फ हेल्फ ग्रुप ‘गंगा’ का भी सफलतापूर्वक क्रियान्वन हो रहा है.

    इसे भी पढ़ें: एंगल टूट जाने के कारण मजदूर की मौत, आक्रोशित कर्मचारी कर रहे मुआवजे की मांग

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Hazaribagh jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएंगल टूट जाने के कारण मजदूर की मौत, आक्रोशित कर्मचारी कर रहे मुआवजे की मांग
    Next Article साइबर अपराध को अंजाम देते तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Latest Posts

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.