Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»साइबर अपराध को अंजाम देते तीन आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    साइबर अपराध को अंजाम देते तीन आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिले के करमाटांड़ थाना अंतर्गत कुरूवा और पिंडारी गांव से साइबर अपराध को अंजाम देते तीन साइबर अपराधियों को जामताड़ा साइबर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा. शुक्रवार को साइबर थाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी ने बताया कि बीते दिन गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में कुछ अपराधी साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. इसके बाद साइबर डीएसपी मजरूल होदा के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार पंजीकार एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ टीम बनाकर छापामारी की गई.

    इस छापेमारी में कुरुवा ग्राम से नूरुल अंसारी और असलम अंसारी तथा पिंडारी गांव से प्रदुम मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इन साइबर अपराधियों के पास से पुलिस को 6 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड मिले. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड बंद होने की बात बता कर लोगों को झांसे में लेकर उनके मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवा कर और उसके माध्यम से सभी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करते थे. गूगल में कोरियर सर्विस का कस्टमर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर एवं उपभोक्ता द्वारा कॉल करने पर कोरियर सर्विस में होने वाली असुविधा की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाइल में एनीडेस्क जैसी स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवा कर उनके बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर अपराध किया जाता था. बताया कि प्राथमिक अभियुक्त प्रदुम मंडल के विरूद्ध साइबर अपराध कांड संख्या 9 /2021 में पूर्व से आरोपित है. इस छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक नागेश्वर साव, पुलिस अवर निरीक्षक महेश मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश आनंद, आरक्षी जियाउल रहमान, रमन कुमार सिंह, अशोक कुमार रजक आदि शामिल थे. पुलिस कप्तान ने बताया कि उक्त छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: अदाणी फॉउंडेशन की डिजिटल पहल: 52 बच्चों ने किया कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स, हुए सम्मानित

     

    #Jharkhand News City News Current News cyber crime Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज साइबर अपराध सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फॉउंडेशन की डिजिटल पहल: 52 बच्चों ने किया कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स, हुए सम्मानित
    Next Article रांची में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, बढ़ेगी कनकनी

    Related Posts

    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.