Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अदाणी फॉउंडेशन ने शुरू किया सेना बहाली प्रशिक्षण का पहला बैच, दी जाएगी निःशुल्क ट्रेनिंग
    Uncategorized

    अदाणी फॉउंडेशन ने शुरू किया सेना बहाली प्रशिक्षण का पहला बैच, दी जाएगी निःशुल्क ट्रेनिंग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2024Updated:January 10, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने बड़कागांव प्रखंड के युवाओं के लिए सेना बहाली प्रशिक्षण के पहले बैच की शुरुआत कर दी है. खनन परियोजना के कार्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में द्विस्तरीय स्क्रीनिंग के दौरान सफल पाए गए सभी 30 युवा मौजूद रहे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बड़कागांव सर्कल के इन्स्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है. इस ट्रेनिंग सह कोचिंग से प्रखंड के युवाओं को काफी लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इस इलाके में युवाओं के लिए यह पहल की गयी है. कार्यक्रम में मौजूद बड़कागांव के थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने इसे बेहद अच्छा प्रयास बताते हुए कहा कि यहां से प्रशिक्षण पाकर युवा भारतीय सेना, अग्निवीर, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आटीबीपी, सीआईएसएफ और पुलिस में बहाल होकर देश की सेवा में जा सकते हैं. इसके साथ ही पारा मिलिट्री फोर्सेस और राज्य पुलिस में भी उनका चयन होना आसान होगा. उन्होंने कहा कि बड़कागांव इलाके के लिए यह एक अनोखा अवसर इसलिए है क्योंकि इस प्रशिक्षण सह कोचिंग क्लास में पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी. यही इसे दूसरों से अलग पहचान दिलाता है.

    युवाओं को मिला निःशुल्क ट्रेनिंग किट, छह महीने का होगा कोर्स

    इस मौके पर मौजूद सभी युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग किट प्रदान किया गया, जिसमें ट्रैकसूट, जर्सी और स्पोर्ट्स शू शामिल थे. यह प्रशिक्षण सह कोचिंग छह महीने का होगा, जहां चयनित युवाओं को आवश्यक शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही नौकरी के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी. इसके लिए बड़कागांव हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट में हरली, गाली, बलोदर, सुकुल खपिया, साढ़, शिवाडीह, ढेंगा और महुगाई कला के 160 युवाओं ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 30 का अंतिम रूप से चयन किया गया.

    पहले कम दौड़ पाते थे, अब बेधड़क दौड़ पाते हैं

    कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने कहा कि पहले वे कम दौड़ पाते थे, लेकिन जबसे यहां प्रशिक्षण लेना शुरू किया है, उसके बाद से बेधड़क दौड़ लेते हैं. अब पहले से अधिक दौड़ने की क्षमता विकसित हुई है. एक अन्य युवा ने कहा कि पहले पढ़ाई में बहुत अच्छे से समझ में नहीं आने के कारण पढ़ने में मन नहीं लगता था, लेकिन अब यहां आने के बाद पढ़ाई में दिलचश्पी बढ़ा है.

    स्वास्थ्य और शिक्षा के बाद रोजगार के लिए हो रही है सार्थक कोशिश

    अदाणी फॉउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार नि:शुल्क मेडिकल कैम्प और नेत्र जांच शिविर लगाए जाए रहे हैं, जहां ग्रामीणों के इलाज के साथ-साथ उन्हें आवश्यक दवाईयां और चश्मे प्रदान किए जा रहे हैं. इसके अलावा हरली हाई स्कूल में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. महिलाओं के स्वरोजगार के लिए गंगा एसएचजी की शुरुआत की गयी है. अब स्वास्थ्य और शिक्षा के बाद प्रखंड के युवाओं के रोजगार के लिए भी अदाणी फॉउंडेशन ने सार्थक पहल शुरू कर दी है.

    ये रहे मौजूद 

    इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक संजय कुमार, उपमहाप्रबंधक (सुरक्षा) पुण्डरीक मिश्रा, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सूर्य कुमार सिंह और  सीएसआर के उपप्रबंधक मोहित गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: मानगो डबल मर्डर के दो आरोपी समेत छह अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, बना रहे थे डकैती की योजना

    अग्निवीर अदाणी फॉउंडेशन आज की खबर आटीबीपी करंट न्यूज गोंदलपुरा खनन परियोजना जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बड़कागांव प्रखंड बड़कागांव सर्कल बीएसएफ भारतीय सेना मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीआईएसएफ सीआरपीएफ सेना बहाली प्रशिक्षण स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार सिंगर सनम पुरी, इस दिन लेंगे सात फेरे
    Next Article ‘करियर गाइडेंस व काउंसलिंग’ कार्यक्रम का आयोजन, रक्षा सेवा क्षेत्र से अवसरों की दी गई जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    क्राइम

    रांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

    May 20, 2026
    झारखंड

    झारखंड में 35 बालू घाटों से खनन को मिली मंजूरी, आज से शुरू हो सकता है उठाव

    May 16, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.