Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 24, 2026Updated:July 24, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कामकाज की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन, भंडारण और तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों की जान और स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा है. ऐसे कारोबार से जुड़े लोगों पर जल्द और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए.

    2025-26 में ₹4,013 करोड़ से ज्यादा राजस्व, 2026-27 का लक्ष्य ₹4,500 करोड़

    समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने ₹3,885.11 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले ₹4,013.53 करोड़ का राजस्व जुटाया है. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹4,500 करोड़ राजस्व संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. जुलाई के मध्य तक विभाग ₹1,376 करोड़ राजस्व जुटा चुका है, जो सालाना लक्ष्य का 30.57 प्रतिशत है.

    मुख्यमंत्री ने विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि JSSC के जरिए नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. बैठक में बताया गया कि चयनित 583 उत्पाद सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्याप्त कर्मचारियों के रहने से विभाग की निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और कामकाज में भी तेजी आएगी.

    शराब ढोने वाले वाहनों पर GPS और डिजिटल लॉक

    मुख्यमंत्री ने मदिरा परिवहन वाहनों में GPS ट्रैकिंग और डिजिटल लॉक लगाने का निर्देश दिया. इससे वाहनों की रियल टाइम निगरानी हो सकेगी और उनके रास्ते, ठहराव और गंतव्य की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से पारदर्शिता बढ़ेगी और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

    बैठक में राज्य में स्पिरिट की खपत और भविष्य की मांग का अध्ययन करने को भी कहा गया. इसके साथ ही विभिन्न तरह की मदिरा के विनिर्माण और औद्योगिक अल्कोहल के नियमन के लिए नीति बनाने का निर्देश दिया गया. लेवल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी जोर दिया गया.

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में उत्पाद विभाग के गोदाम निर्माण में स्थानीय आदिवासी समुदाय को प्राथमिकता और सहयोग देने को कहा. उनका कहना है कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. बैठक में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद समेत मुख्य सचिव अविनाश कुमार और विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

    Also Read : हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO
    Next Article सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.