Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा
    क्राइम

    रांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026Updated:May 20, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के हरमू स्थित पटेल चौक के पास महिला से मोबाइल लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों और एक विधि के खिलाफ किशोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। यह घटना 30 अप्रैल 2026 की दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन अपराधियों ने हरमू के पटेल चौक के पास एक महिला को इशारा किया था। अपराधियों ने महिला पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। हमले में महिला घायल हो गई थी। घटना के बाद इलाके में समर्थकों का माहौल बन गया था।

    अरगोड़ा थाना में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

    घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में 2 मई 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) और 309(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। लगातार निगरानी और छापेमारी के बाद 19 मई 2026 को हरमू इलाके से दो अपराधियों और एक किशोर को पकड़ लिया गया।

    बरामद हुई बाइक, चाकू और मोबाइल

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल नंबर JH01FV6679 बरामद की गई है। इसके अलावा चाकू और महिला से लूटा गया मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली उर्फ सुफियान अली और अब्बू रेहान उर्फ आर्यन के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 19 साल बताई जा रही है। दोनों आरोपी रांची के हिंदीपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर नदी ग्राउंड इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक विधि विरुद्ध किशोर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों का संबंध किसी अन्य लूट या छिनतई की घटनाओं से तो नहीं है। रांची पुलिस का कहना है कि शहर में बढ़ती लूट और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    Also Read : रामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश, DC ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
    Breaking news CCTV investigation Hindi Pidih Ranchi Jharkhand crime mobile robbery ranchi crime news Ranchi Police Today News Trending News झारखंड न्यूज पुलिस कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश, DC ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
    Next Article हजारीबाग को जाम से मिलेगी राहत, 107 करोड़ की 9.8 KM सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.