Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग को जाम से मिलेगी राहत, 107 करोड़ की 9.8 KM सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास
    झारखंड

    हजारीबाग को जाम से मिलेगी राहत, 107 करोड़ की 9.8 KM सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026Updated:May 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम और खराब सड़क की समस्या झेल रहे लोगों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। भारत माता चौक से सिंदूर बाईपास फोरलेन तक सड़क पुनर्निर्माण, मजबूती और विस्तारीकरण परियोजना का मंगलवार को विधिवत शिलान्यास कर दिया गया। करीब 107 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क परियोजना हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था को काफी हद तक बदलने वाली मानी जा रही है। लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद शहर में सफर आसान हो जाएगा और घंटों जाम में फंसने की परेशानी कम होगी।

    सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास

    परियोजना का शिलान्यास सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, जिप अध्यक्ष उमेश मेहता, महापौर अरविंद कुमार और अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस सड़क की मांग काफी समय से की जा रही थी।

    9.8 किलोमीटर लंबी सड़क से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम

    बताया गया कि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के तहत करीब 9.8 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क मासीपीढ़ी, आर्यानगर, पतरातु, कोलंबस कॉलेज मोड़, बस स्टैंड चौक, चुरचू रोड, डिस्ट्रिक्ट मोड़, विकास नगर और सिंदूर बायपास जैसे इलाकों को जोड़ेगी। सड़क चौड़ी होने के बाद भारी वाहनों और शहर के अंदर चलने वाले ट्रैफिक का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है। हजारीबाग में खासकर बस स्टैंड, बायपास और मुख्य चौक-चौराहों पर रोज जाम की स्थिति बनती है। लोगों को छोटी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। नई सड़क बनने के बाद शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों का सफर पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

    सड़क के साथ होगी खूबसूरती भी

    इस परियोजना में सिर्फ सड़क चौड़ीकरण ही नहीं, बल्कि इलाके के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, जिससे रात में भी आवाजाही सुरक्षित रहेगी। लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद हजारीबाग शहर की तस्वीर काफी बदली हुई नजर आएगी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का मानना है कि बेहतर सड़क बनने से कारोबार पर भी अच्छा असर पड़ेगा। बाहर से आने वाले लोगों को आवाजाही में आसानी होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

    सांसद बोले, डेढ़ साल से चल रही थी कोशिश

    सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए पिछले डेढ़ साल से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब इसका सीधा फायदा शहर की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हजारीबाग को यह बड़ी विकास परियोजना मिली है, जो आने वाले समय में शहर के लिए काफी अहम साबित होगी।

    Also Read : रांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा
    Next Article गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू

    Related Posts

    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.