Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छत्तीसगढ़ के कोरिया ज़िले में आदिवासी समुदाय के दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने 25 और 17 साल की महिलाओं के साथ रेप किया है. ये दोनों महिलाएँ अपने परिवार की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ रिश्ते में थीं. आरोप है कि उनके परिवारों ने उन्हें उनके पार्टनर से अलग करके दो पुरुषों 75 साल के दरोगा सिंह और उनके साले 56 साल के रमेश टेकाम के हवाले कर दिया था.

    स्थानीय पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय आदिवासी महिला ने अप्रैल के माह में दूसरी जाति के व्यक्ति से शादी की थी. जिसके बाद 4 जुलाई को उसके माता-पिता और रिश्तेदार उसे जबरदस्ती वापस ले आये. बताया जा रहा है कि ऐसा दरोगा सिंह और रमेश टेकाम के कहने पर लाया गया और बाद में दोनों के हवाले कर दिया.

    सुरक्षा का वादा, लेकिन हुआ घिनौना अपराध

    पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उसे सुरक्षित रखने के बहाने, आरोप है कि उन दोनों ने 4 जुलाई को कई बार उसके साथ गैंगरेप किया. इसके साथ प्रेग्नेंसी खत्म करने के लिए उसे गोलियाँ भी खिलाईं. महिला किसी तरह अपने पति से संपर्क करने में कामयाब रही, जिसने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने 5 जुलाई को उसे बचाया.

    अधिकारी के अनुसार, उसी महिला ने उन्हें जानकारी दी कि उन दो पुरुषों ने एक 17 साल की लड़की को भी ज़बरदस्ती अपने पास रखा हुआ है. इसके बाद 10 जुलाई को नाबालिग का बयान दर्ज किया गया और उसने बताया कि उन दोनों ने उसके साथ भी रेप किया था. 17 वर्षीय नाबालिग लड़की भी दूसरी जाति के एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी.

    पुलिस के अनुसार, इस साल की शुरुआत में जब उस व्यक्ति को POCSO एक्ट के तहत गिरफ़्तार किया गया, तो उसके माता-पिता ने उसे उन दो समुदाय के नेताओं के पास भेज दिया.

    यौन उत्पीड़न व पोस्को के एक्ट में केस दर्ज

    सिंह और टेकाम पर गैंगरेप, गंभीर रेप, ज़बरदस्ती अबॉर्शन, और नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न व POCSO एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. टेकाम पर पहले भी रेप के आरोप लग चुके हैं और उसे 2021 में गिरफ़्तार किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिंह और टेकाम फ़रार हो गए थे. जिसे 19 जुलाई को ढूंढ कर निकाला गया व गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    आदिवासी छत्तीसगढ़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर
    Next Article ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    Related Posts

    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    क्राइम

    प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    Latest Posts

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.