Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में 35 बालू घाटों से खनन को मिली मंजूरी, आज से शुरू हो सकता है उठाव
    झारखंड

    झारखंड में 35 बालू घाटों से खनन को मिली मंजूरी, आज से शुरू हो सकता है उठाव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 16, 2026Updated:May 16, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में लंबे समय से समुद्री संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य के 35 बालू घाटों से अब फिर से वैध तरीके से बालू का उठाव शुरू होने जा रहा है। राज्य सरकार ने रांची झील खनन नियमावली 2026 में संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इन घाटों से खनन का रास्ता साफ हो गया है। सीएम माइकल सोरेन के निर्देशन के बाद शनिवार से इन घाटों से बालू उठाव शुरू होने की उम्मीद है। अब तक सिर्फ डीसी के साइन नहीं होने की वजह से खनन और उठाव रुका हुआ था।

    डीसी को मिला बड़ा अधिकार

    नई व्यवस्था के तहत बालू लीज की पूरी निगरानी की जिम्मेदारी अब संबंधित जिलों के डीसी को दी गई है। जिले के उपायुक्त ही अब लीज डीड पर हस्ताक्षर करेंगे और खनन पट्टों को अंतिम मंजूरी देंगे। खान एवं भूतत्व विभाग ने झारखंड बालू खनन नियमावली 2026 के नियम 14 के तहत डीसी को यह अधिकार दे दिया है। सरकार का मानना है कि इससे बालू घाटों के संचालन में तेजी आएगी और अनावश्यक देरी नहीं होगी।

    35 घाटों से हर दिन उठेगा लाखों सीएफटी बालू

    राज्य में कुल 444 बालू घाट हैं, जिनमें से 290 घाटों की नीलामी पहले ही हो चुकी है। इन 290 घाटों में से 35 घाट ऐसे हैं, जहां सभी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं और अब वे संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खनन विभाग के अनुसार, इन 35 घाटों से हर दिन करीब 10 लाख सीएफटी बालू का उठाव हो सकता है। यानी एक महीने में करीब 5 करोड़ सीएफटी बालू बाजार में पहुंचने की संभावना है।

    बालू की कालाबाजारी पर लग सकती है रोक

    सरकार और विभाग को उम्मीद है कि वैध तरीके से बालू उठाव शुरू होने के बाद राज्य में बालू की किल्लत काफी हद तक दूर होगी। साथ ही बालू की कालाबाजारी और अवैध खनन पर भी लगाम लग सकेगी। पिछले कुछ महीनों से बालू की कमी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे थे। कई जगहों पर बालू की कीमतें भी काफी बढ़ गई थीं। ऐसे में अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले बालू घाटों की नीलामी और उठाव पर कोर्ट की तरफ से करीब पांच महीने तक रोक लगी हुई थी। इस वजह से बाजार में बालू की भारी कमी हो गई थी। हालांकि अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद सरकार बालू आपूर्ति को सामान्य करने की कोशिश में जुट गई है। इससे निर्माण कार्यों को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : BREAKING : भाजपा नेता अनिल टाइगर ह’त्या’कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 14 माह से फरार सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार

    अवैध खनन खान एवं भूतत्व विभाग झारखंड न्यूज झारखंड बालू खनन झारखंड सरका निर्माण कार्य बालू उठाव शुरू बालू की कालाबाजारी बालू घाट बालू नियमावली 2026 बालू संकट हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : भाजपा नेता अनिल टाइगर ह’त्या’कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 14 माह से फरार सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार
    Next Article रांची डीसी के औचक निरीक्षण से सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, दवा नहीं मिलने पर प्रभारी को शोकॉज

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.