Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची डीसी के औचक निरीक्षण से सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, दवा नहीं मिलने पर प्रभारी को शोकॉज
    झारखंड

    रांची डीसी के औचक निरीक्षण से सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, दवा नहीं मिलने पर प्रभारी को शोकॉज

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 16, 2026Updated:May 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खुद फार्मेसी पहुंचे DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री अचानक सदर अस्पताल पहुंच गए। डीसी के अचानक अस्पताल पहुंचने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने अस्पताल के अलग-अलग मरीजों का निरीक्षण किया और मरीजों से सीधे बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान डीसी ने इमरजेंसी वार्ड, सिक्योरिटी रूम और किचन-कैटरिंग की व्यवस्थाओं की स्थापना से जांच की। इस दौरान अस्पताल की कई व्यवस्थाओं पर वे नाराजगी भी पहुंचाई। निरीक्षण के दौरान डीसी अस्पताल के किचन तक पहुंचे। वहां गंदगी और साफ-सफाई की खराब स्थिति देखकर वे नाराजगी पहुंचाई। डीसी ने किचन संचालित कर रहे कां प्रोड्यूसर को तुरंत सफाई व्यवस्था सुधार और साफ-सफाई माहौल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

    मरीजों से सीधे पूछा हाल

    इसके बाद डीसी अस्पताल के एंट्री गेट के पास बने वेटिंग रूम में पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि इलाज सही तरीके से मिल रहा है या नहीं और अस्पताल में किस तरह की परेशानी हो रही है। ओपीडी में इलाज कराने आई दो महिला मरीजों ने डीसी को बताया कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाएं डिस्पेंसरी में नहीं मिलती हैं और बाहर से खरीदनी पड़ती हैं।

    खुद डिस्पेंसरी पहुंचे डीसी

    मरीजों की शिकायत सुनते ही डीसी ने तुरंत एक महिला मरीज की पर्ची ली और खुद डिस्पेंसरी पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पर्ची पर लिखी दवा उपलब्ध नहीं मिली। यह देखकर डीसी काफी नाराज हुए। उन्होंने मौके पर ही डिस्पेंसरी प्रभारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही अगले आदेश तक उनका वेतन रोकने को भी कहा। डीसी की सख्ती के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पूरे दिन निरीक्षण की चर्चा होती रही। डीसी ने साफ कहा कि मरीजों को इलाज और दवा उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने और मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, सिविल सर्जन सदर डॉ प्रभात कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : झारखंड में 35 बालू घाटों से खनन को मिली मंजूरी, आज से शुरू हो सकता है उठाव
    Breaking news Health department Hospital Inspection Jharkhand news Latest news ranchi news Sadar Hospital Ranchi Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 35 बालू घाटों से खनन को मिली मंजूरी, आज से शुरू हो सकता है उठाव
    Next Article गढ़वा में दो भीषण हादसे, चार लोगों की मौ’त, दो की हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.