Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»24 नवंबर से रांची के 305 पंचायत व 53 वार्ड में शुरू होगा ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम
    ट्रेंडिंग

    24 नवंबर से रांची के 305 पंचायत व 53 वार्ड में शुरू होगा ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2023Updated:November 23, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : 24 नवंबर से रांची जिले में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू हो रही है. यह कार्यक्रम जिले के 305 पंचायत व 53 वार्डों में चलाया जायेगा. इस दौरान पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया योजनाबद्ध तरीके से की जायेगी. रांची जिला में कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय शिविर को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शिविरों में पहुंचे.

    उपायुक्त ने दिया पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा, सहायता एवं समस्याओं के त्वरित निदान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित करें. उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

    ‘जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का करें प्रचार-प्रसार’

    आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त श्री सिन्हा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को समन्वय के साथ पंचायत तथा ग्राम स्तर पर विशेष जागरुकता के साथ लोगों को कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी देने का निर्देश दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुक योजनाओं के लाभ से लाभान्वित हो सके. उन्होंने प्रचार-प्रसार के अलावा जिले के शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने एवं योजनाओं से जुड़ी जानकारी से सभी को अवगत कराने का निदेश सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है.

    योजनाओं से नये लाभुकों को लाभांवित करना हो प्राथमिकता

    उपायुक्त राहुल सिन्हा ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत व ग्राम स्तर पर शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं योजनाओं से नए लाभुकों को लाभांवित करना प्राथमिकता है. कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना एवं गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर आवेदन लिये जायेंगे. उन्होंने बिरसा सिंचाई कूप, वनाधिकार पट्टा वितरण, साईकिल वितरण, आय, जन्म, मृत्यु, जाति, आवासीय प्रमाण आदि के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, किसान क्रिडेट कार्ड, कम्बल वितरण आदि योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया है.

    इसे भी पढ़ें: आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार : 24 नवंबर को 13 पंचायतों में लगाया जायेगा शिविर

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News Your Plan Your Government Your 'Dwar' programme आज की खबर आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश के लिए खतरा हैं बांग्लादेशी घुसपैठिये – बाबूलाल मरांडी
    Next Article फिर फंसे राहुल गांधी, ‘पनौती’ और ‘जेबकतरे’ वाले बयान पर चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : खटिया बनी एंबुलेंस, नदी पार कर 5 किमी तक ढोया मरीज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खटिया बनी एंबुलेंस, नदी पार कर 5 किमी तक ढोया मरीज

    September 28, 2026

    ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 28, 2026

    झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

    September 28, 2026

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026

    बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.