Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना-बिहटा में ट्रेन से गिरकर युवक की मौ’त
    बिहार

    पटना-बिहटा में ट्रेन से गिरकर युवक की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहटा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : पटना से सटे बिहटा रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से पटना आ रही जनसधारण एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक 22 वर्षीय युवक से कुछ नशेड़ियों (स्मैकी) ने मोबाइल झपट लिया। युवक ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था, और मोबाइल छीनते वक्त चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन बिहटा स्टेशन के पास आरओबी के नजदीक धीमी गति से गुजर रही थी। ट्रेन से गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल पुलिस (GRP) और आरपीएफ को सूचना दी, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।

    जब तक एम्बुलेंस पहुंची, तब तक युवक की बहुत ज्यादा खून बहने से मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और बदमाशों से मिलीभगत का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। वहीं, रेल थाना प्रभारी आरती सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    इस दौरान, जिस ट्रैक पर युवक गिरा था उसी पर बक्सर-पटना पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। लोगों ने इमरजेंसी में लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन करीब 25 मिनट तक खड़ी रही।

    Also Read : रावलपिंडी तक सुनी गई भारत की सेनाओं की धमक, ‘आपरेशन सिंदूर’ ने दिलाया पीड़ित परिवारों को इंसाफ: राजनाथ सिंह

     

    Bihar news Bihta Bihta station crime in train drug addict fell from train GRP Jansadharan Express Mobile snatching patna patna news Patna train accident railway accident Railway Police railway track ROB RPF smacky train accident Youth injured आरओबी क्राइम इन ट्रेन जनसधारण एक्सप्रेस ट्रेन से गिरा ट्रेन हादसा नशेड़ी पटना पटना ट्रेन हादसा पटना समाचार बिहटा बिहटा स्टेशन बिहार समाचार मोबाइल झपटमारी युवक घायल रेल पुलिस रेलवे ट्रैक रेलवे हादसा स्मैकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचलते-चलते अचानक दो हिस्सों में बट गयी ये ट्रेन…
    Next Article Mother’s Day पर सितारों ने मां को बताया ‘सुपरपावर’, सोशल मीडिया पर छाईं इमोशनल पोस्ट्स

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Latest Posts

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026

    स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने कराई FIR, बोले- मैं उसे नहीं जानता

    September 4, 2026

    जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

    September 4, 2026

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.