Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रावलपिंडी तक सुनी गई भारत की सेनाओं की धमक, ‘आपरेशन सिंदूर’ ने दिलाया पीड़ित परिवारों को इंसाफ: राजनाथ सिंह
    ट्रेंडिंग

    रावलपिंडी तक सुनी गई भारत की सेनाओं की धमक, ‘आपरेशन सिंदूर’ ने दिलाया पीड़ित परिवारों को इंसाफ: राजनाथ सिंह

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2025Updated:May 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजनाथ सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लखनऊ अब भारत के डिफेंस सेक्टर को मजबूत करने में बड़ा योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुका है।

    राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ता और सैन्य शक्ति को प्रदर्शित कर चुका है, और किसी भी आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है।

    रक्षा मंत्री ने आगे कहा, “भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को शुरू किया, जिसमें आम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। लेकिन पाकिस्तान ने हमारे नागरिक इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया, जिसका कड़ा जवाब भारतीय सेना ने दिया।”

    उन्होंने यह भी कहा कि भारत में आतंकवादी घटनाएं करने और कराने का अंजाम दुनिया ने उरी, सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद देखा है। अब पहलगाम की घटना के बाद भी भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लिए इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दिन उनकी सेनाओं को सम्मान देने का दिन है। ब्रह्मोस तकनीक को भारत और रूस की सबसे उन्नत रक्षा तकनीक का संगम बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सुविधा भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा करेगी और लखनऊ को एक तकनीकी केंद्र के रूप में जाना जाएगा।

    इस मौके पर उन्होंने ‘नेशनल टेक्नोलॉजी डे’ का भी उल्लेख किया और बताया कि आज के दिन 1998 में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया था। इस उपलब्धि को वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और रक्षा कर्मियों के अथक प्रयासों का परिणाम बताया।

    राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि यूपी डिफेंस कॉरिडोर लखनऊ सहित अन्य शहरों में विकास के नए केंद्र बनाएगा।

    #WATCH दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचा ढहाने के उद्देश्य से लांच किया था। हमने उनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया था। मगर पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया बल्कि मंदिर,… pic.twitter.com/4drOENNMha

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025

    Also Read :  रामनगर में लगी आ’ग, 36 घर जलकर राख

    BrahMos Aerospace defense minister Defense Sector defense technology inauguration India integration and testing facility Lucknow Lucknow defense sector military contribution Rajnath singh strengthening Uttar Pradesh video conferencing इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी उत्तर प्रदेश उद्घाटन डिफेंस सेक्टर ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत मजबूत करना रक्षा तकनीक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ लखनऊ डिफेंस सेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सैन्य योगदान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहर्ष फा’यरिंग ने छीन ली एक परिवार की खुशियां
    Next Article चलते-चलते अचानक दो हिस्सों में बट गयी ये ट्रेन…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.