Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय उच्च पथ-18 पर ओम स्टोर के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान चंदन माईती के रूप में हुई, जो राजलाबांध निवासी थे। जानकारी के अनुसार चंदन किसी काम से घर से निकले थे और एनएच-18 पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंदन मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक हादसे के बाद फरार हो गया।
बहरागोड़ा थाना की पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला भेज दिया।
Also Read : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला बाल पुरस्कार
Also Read : दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब, कई इलाकों में ‘बेहद खराब’ दर्ज
Also Read : नेताजी के अवशेष भारत लाने की मांग, परिवार ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
Also Read : सात निश्चय-3 के तहत बिहार सरकार ने मांगे नागरिकों से सुझाव

