Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 10:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»दिल्ली की खबरें»नेताजी के अवशेष भारत लाने की मांग, परिवार ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
    दिल्ली की खबरें

    नेताजी के अवशेष भारत लाने की मांग, परिवार ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2025Updated:December 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नेताजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सरकार से अपील की है कि जापान के रेंकोजी मंदिर में रखे गए नेताजी के अवशेषों को भारत लाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। परिवार ने यह मांग 23 जनवरी 2026 को नेताजी की जयंती से पहले पूरी करने का आग्रह किया है।

    नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह बेहद दुखद है कि इतने वर्षों बाद भी महान स्वतंत्रता सेनानी के पार्थिव अवशेष विदेश में हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से निवेदन किया कि नेताजी की 129वीं जयंती से पहले उन्हें भारत लाया जाए। परिवार की ओर से राष्ट्रपति को पत्र भेजा गया था। इसमें बताया गया कि यह मांग लंबे समय से नेताजी के परिवार और आजाद हिंद फौज (INA) के पूर्व सैनिक करते आ रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि नेताजी की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सहेजना बेहद जरूरी है।

    नेताजी की बेटी प्रोफेसर अनीता बोस-फाफ भी लगातार सरकार के सामने यह मुद्दा उठाती रही हैं। परिवार ने पत्र में 21 अक्टूबर 2025 का भी उल्लेख किया, जब सिंगापुर में आजाद हिंद की अंतरिम सरकार की स्थापना के 80 साल पूरे हुए। परिवार ने उम्मीद जताई कि नेताजी के अवशेष भारत लाने से न केवल INA के सैनिकों को सम्मान मिलेगा, बल्कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वालों को भी सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकेगी। पत्र में राष्ट्रपति से इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की गई है।

    Also Read : गिरिडीह-बेंगाबाद हाइवे पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत

    Demand to bring Netaji's remains to India; family writes letter to the President. नेताजी के अवशेष भारत लाने की मांग परिवार ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह-बेंगाबाद हाइवे पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत
    Next Article दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, कई इलाकों में ‘बेहद खराब’ स्तर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों की हड़ताल, दवा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार अलर्ट

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में अब 33 के जगह होंगे 38 जज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.