Dhanbad : भारतीय रेलवे ने भोपाल और धनबाद के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। 11631/11632 नंबर की यह ट्रेन जल्द पटरी पर उतरेगी। नई ट्रेन शुरू होने से झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश के बीच सीधी रेल सेवा मिल जाएगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर आसान होगा।
भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से रात 8.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे धनबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं, धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से सुबह 7.20 बजे चलकर शाम 7.00 बजे भोपाल पहुंचेगी और यह रविवार, बुधवार व शनिवार को चलेगी।
ट्रेन रास्ते में सिंगरौली, चोपन, रेनुकूट, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, बरकाकाना, रांची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे कोयला उद्योग से जुड़े कर्मचारी, व्यापारी, छात्र और नौकरीपेशा यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। रेलवे ने बताया कि ट्रेन में आधुनिक आईसीएफ कोच होंगे और इसका मेंटेनेंस भोपाल में किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसे पहले विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा और बाद में नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा।
Also Read : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौ’त
Also Read : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Also Read : दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब, कई इलाकों में ‘बेहद खराब’ दर्ज

