Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
    खेल-सिनेमा

    14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2025Updated:December 26, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वैभव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : बिहार के 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। वैभव ने अपनी अद्भुत बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कड़ी प्रतिस्पर्धा और प्रतिभाओं से भरे क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, “वैभव जैसे प्रतिभाशाली बच्चे निरंतर अच्छा काम करेंगे और अन्य बच्चे भी उनसे प्रेरित होंगे।”

    विजय हजारे ट्रॉफी में तोड़ा 39 साल का रिकॉर्ड

    वैभव ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मात्र 36 गेंदों में शतक लगाया था। इस प्रदर्शन के साथ वे लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए और पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने 84 गेंदों में 190 रन बनाए और बिहार टीम के उप-कप्तान भी हैं।

    यूथ क्रिकेट में भी रिकॉर्ड

    यूथ वनडे में UAE के खिलाफ 14 सिक्स लगाकर उन्होंने सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड बनाया। U-19 एशिया कप में 95 गेंदों पर 171 रन की पारी खेली। वैभव टी-20 और IPL में भी सबसे कम उम्र में शतक और फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

    क्रिकेट की शुरुआत और मेहनत

    वैभव समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले हैं। 7 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। उनके पिता संजीव ने बेटे के सपने को साकार करने के लिए जमीन बेचकर उन्हें क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया। 9 साल की उम्र में वे जेनिथ क्रिकेट एकेडमी से ट्रेनिंग लेने लगे और फिर पटना की जेन एक्स क्रिकेट एकेडमी में खेलना शुरू किया। उनके कोच ब्रजेश के अनुसार वैभव दिन में 5-6 घंटे प्रैक्टिस करते थे और हमेशा खुद को सुधारने में लगे रहते थे।

    आइडल और लक्ष्य

    वैभव ने बताया कि उनका आइडल वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी ब्रायन लारा हैं और उनका सपना है कि वे सीनियर टीम में खेलकर देश का नाम रोशन करें।

    Also Read : दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब, कई इलाकों में ‘बेहद खराब’ दर्ज

    14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला बाल पुरस्कार 14-year-old Vaibhav Suryavanshi received the Children's Award. a 14-year-old cricketer from Bihar has been awarded the Prime Minister's National Children's Award. Vaibhav Suryavanshi बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, कई इलाकों में ‘बेहद खराब’ स्तर
    Next Article तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.