Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अवैध संबंध की बलि चढ़ गया छह साल का मासूम, आरोपी ने जिंदा नदी में फेंका, तलाश जारी
    क्राइम

    अवैध संबंध की बलि चढ़ गया छह साल का मासूम, आरोपी ने जिंदा नदी में फेंका, तलाश जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025Updated:June 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari : बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के बदले में एक छह वर्षीय मासूम की निर्ममता से हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्चे को अगवा कर नेपाल के नारायणघाट स्थित नारायणी नदी में जिंदा फेंक दिया। यह चौंकाने वाला खुलासा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मनोहर साह ने पूछताछ में किया है।

    क्या है मामला

    मिली जानकारी के अनुसर आयुष, रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी प्रेम कुमार का एकलौता बेटा था। पुलिस के अनुसार आरोपी मनोहर साह ने बच्चे का अपहरण 28 मई को उसके घर से किया था। जब प्रेम कुमार को अपने बेटे के लापता होने की सूचना मिली, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद 31 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रेम कुमार, जो कि मोतिहारी जिले के निवासी हैं, वर्तमान में रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में आदेशपाल के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अनुकंपा के आधार पर यह नौकरी मिली थी।

    अगवा कर नेपाल ले गया

    जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनोहर साह को हिरासत में लिया, जो रक्सौल प्रखंड के जोकियारी पंचायत का निवासी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसकी पत्नी रेणु देवी रक्सौल अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है और वहीं पर प्रेम कुमार से उसके संबंध बन गए थे। इसी बात से नाराज होकर मनोहर ने बदला लेने की ठान ली और मासूम आयुष को अगवा कर नेपाल ले गया।

    जांच जारी

    पुलिस के अनुसार मनोहर ने बच्चे को नारायणघाट स्थित नारायणी पुल से नदी में फेंक दिया। फिलहाल, रक्सौल पुलिस की एक टीम नेपाली पुलिस के सहयोग से नदी में बॉडी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक बॉडी बरामद नहीं हो पाया है। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Also Read : बिहार बोर्ड ने जारी की इंटर नामांकन की पहली मेरिट लिस्ट, एडमिशन की लास्ट डेट 10 जून

    abduction Bihar child murder Crime news love affair Manohar Sah motihari murder Narayanghat Narayani River Nepal police interrogation Raxaul shocking incident अगवा क्राइम न्यूज दिल दहला देने वाली घटना नारायणघाट नारायणी नदी नेपाल पुलिस पूछताछ प्रेम प्रसंग बिहार मनोहर साह मासूम की हत्या मोतिहारी रक्सौल हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में झारखंड बंदी के चलते सभी दुकानें बंद
    Next Article EPFO New Rules : PF खाताधारकों को मुफ्त में मिलेगा 7 लाख रुपये का बीमा, जानें कैसे?

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.