Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»238 यात्रियों से भरा रूसी विमान संकट में, चीन में इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी
    ट्रेंडिंग

    238 यात्रियों से भरा रूसी विमान संकट में, चीन में इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लैंडिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : चीन के ऊपर उड़ान भर रहे एक रूसी यात्री विमान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका सामने आई। अजूर एयर का बोइंग 757 विमान 238 यात्रियों को लेकर उड़ान में था। स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने आपातकालीन संदेश यानी डिस्ट्रेस सिग्नल भेजा, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और एयर ट्रैफिक कंट्रोल अलर्ट हो गए।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान फ्लाइट नंबर ZF-2998 के तहत थाईलैंड से रवाना हुआ था। उड़ान के करीब चार घंटे बाद विमान में तकनीकी समस्या या संभावित खतरे के संकेत मिले। इसके बाद पायलट ने आगे उड़ान जारी रखने के बजाय इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया।

    लान्झू एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

    रूसी और चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विमान को चीन के लान्झू एयरपोर्ट पर उतारने की तैयारी की जा रही है। एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि यह लैंडिंग अनिर्धारित होगी। खतरे की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी आपात सेवाओं को अलर्ट कर दिया है। रनवे के पास फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमें और तकनीकी स्टाफ को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। एयरलाइन ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    यात्रियों में दहशत

    विमान में सवार यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद तनावपूर्ण रही। ऊंचाई पर उड़ते विमान से जब आपात संकेत जाता है, तो यात्रियों की चिंता बढ़ जाती है। हालांकि अब तक किसी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

    सुरक्षित लैंडिंग पर टिकी निगाहें

    फिलहाल सभी की नजरें विमान की सुरक्षित लैंडिंग पर टिकी हुई हैं। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि डिस्ट्रेस सिग्नल एहतियात के तौर पर भेजा जाता है, ताकि जमीन पर सभी जरूरी इंतजाम पहले से किए जा सकें।

    Also Read : पंडरा फायरिंग कांड : इलाज के बाद आरोपी रवि यादव अस्पताल से गिरफ्तार

    238 यात्रियों से भरा रूसी विमान संकट में A Russian plane carrying 238 passengers is in distress preparing for an emergency landing in China. चीन में इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंडरा फायरिंग कांड : इलाज के बाद आरोपी रवि यादव अस्पताल से गिरफ्तार
    Next Article हाई ब्लड प्रेशर और जीवनशैली बढ़ा रहे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, कैसे बचें… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.