Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहटा में विकास की नई उड़ान : मंत्री दीपक प्रकाश ने सामुदायिक भवन और पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन
    बिहार

    बिहटा में विकास की नई उड़ान : मंत्री दीपक प्रकाश ने सामुदायिक भवन और पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहटा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना जिले के बिहटा प्रखंड अंतर्गत सदीसोपुर ग्राम पंचायत में नए सामुदायिक भवन और सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया। पंचायत में पहली बार मंत्री के आगमन पर स्थानीय लोगों ने जेसीबी से फूल बरसाकर और महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर उनका अभिनंदन किया।

    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में बिहार के युवाओं को एक करोड़ से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में पंचायत स्तर पर सामुदायिक भवनों और सार्वजनिक पुस्तकालयों का निर्माण कराया जा रहा है।

    मंत्री ने सदीसोपुर पंचायत की मुखिया दीक्षा प्रियदर्शी द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यदि राज्य की सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि इसी तरह विकास कार्य करें, तो बिहार निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। विशेष रूप से पुस्तकालय की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।

    उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पंचायती राज विभाग में लगभग 13 हजार रिक्त पद हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा।

    इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजन्म राम, स्थानीय प्रतिनिधि कवि कुशवाहा, मुखिया दीक्षा प्रियदर्शी, विभाग के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    Also Read : पलामू में ढह गया कच्चा मकान, पति-पत्नी समेत तीन घायल

    1 crore jobs 1 करोड़ रोजगार Bihar news Bihta community hall Deepak prakash education employment job creation Jobs for Youth Panchayat Development Panchayati Raj Minister public library Recruitment rural development Sadisopur unemployment ग्रामीण विकास दीपक प्रकाश पंचायत विकास पंचायती राज मंत्री बिहटा बिहार समाचार बेरोजगारी भर्तियां युवाओं के लिए नौकरी रोजगार रोजगार सृजन शिक्षा सदीसोपुर सामुदायिक भवन सार्वजनिक पुस्तकालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में ढह गया कच्चा मकान, पति-पत्नी समेत तीन घायल
    Next Article अवैध शराब कारोबार पर एसडीएम का शिकंजा, छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती पुलिस, हर कार्रवाई का सबूत रखें; दोषियों को सजा दिलाएंगे : राहुल गांधी

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.