Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अवैध शराब कारोबार पर एसडीएम का शिकंजा, छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
    क्राइम

    अवैध शराब कारोबार पर एसडीएम का शिकंजा, छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसडीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में रविवार को मेराल प्रखंड के रखिया ढेरी गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। प्रशासनिक टीम ने दुर्गम और जंगली इलाके में छिपाई गई शराब बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। सूत्रों के अनुसार, शराब माफियाओं ने प्रशासन को चकमा देने के लिए अरहर के खेतों में 20 से अधिक ड्रम में महुआ जावा छिपा रखा था। एसडीएम और टीम ने लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद सभी ड्रम बरामद किए और तैयार शराब व अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में लगभग 18 लीटर महुआ शराब शामिल थी।

    साथ ही प्रशासन ने अवैध भट्ठियों को बुझाया और शराब बनाने के उपकरणों को तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि अवैध शराब कारोबार संतू विश्वकर्मा द्वारा संचालित किया जा रहा था। एसडीएम संजय कुमार ने उत्पाद अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा, “अवैध शराब न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। कई बार इसमें मेथनॉल बन जाता है, जिससे अंधापन या मृत्यु तक हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

    इस अभियान में रविंद्र पासवान, कंचन प्रसाद, अनिल कुमार, प्रिंस कुमार और जैनुल अंसारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासन ने चेताया कि क्षेत्र में किसी भी अवैध नशीले पदार्थ के कारोबार को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : बिहटा में विकास की नई उड़ान : मंत्री दीपक प्रकाश ने सामुदायिक भवन और पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन

    Garhwa health awareness Illegal business illegal distilleries Illegal Liquor legal action Liquor Mafia Liquor Seized Mahua Java Meral block panchayat area Raid Rakhiya Dheri Rural security SDM Sanjay Kumar अवैध कारोबार अवैध भट्ठियां अवैध शराब एसडीएम संजय कुमार कानून की कार्रवाई गढ़वा ग्रामीण सुरक्षा छापेमारी पंचायत क्षेत्र महुआ जावा मेराल प्रखंड रखिया ढेरी शराब बरामद शराब माफिया स्वास्थ्य जागरूकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहटा में विकास की नई उड़ान : मंत्री दीपक प्रकाश ने सामुदायिक भवन और पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन
    Next Article डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंची जमशेदपुर, कैरव गांधी अपहरण और कानून-व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : एसएसपी के जनता दरबार में कहीं राहत, कहीं उम्मीद

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.