Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»NH-19 पर खड़े कंटेनर में लगी भीषण आ’ग, फिर…
    ट्रेंडिंग

    NH-19 पर खड़े कंटेनर में लगी भीषण आ’ग, फिर…

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कंटेनर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rohtas : रोहतास जिले में आज यानी समीप शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब NH-19 पर खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कंटेनर में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. घटना दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़न मोड़ के पास की है.

    मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से बनारस जा रहा यह कंटेनर किसी कारणवश हाईवे के किनारे दक्षिणी लेन में खड़ा था. उसी दौरान तेज हवा चलने के कारण कंटेनर ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. बिजली के संपर्क में आते ही कंटेनर में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया.

    घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई. कंटेनर से उठती तेज लपटें देख आसपास के लोग और अन्य वाहन चालक मौके पर रुक गए. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. कुछ समय बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

    दरिगांव थानेदार कपिल कुमार पासवान ने मीडिया को बताया कि आग लगने की वजह हाई टेंशन तार से संपर्क बताया जा रहा है. फिलहाल आग से हुए नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.

    Also Read : जामताड़ा में निकाला गया ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, सेना को दिया गया सम्मान

    Accident afternoon fire Bihar news Budhan Mod container accident container fire Darigaon police station emergency services Fire Incident loss worth lakhs NH 19 police investigation Road Accident Rohtas District truck fire अग्निकांड आपातकालीन सेवाएं कंटेनर में आग कंटेनर हादसा ट्रक आग दरिगांव थाना दोपहर आग पुलिस जांच बिहार समाचार बुढ़न मोड़ रोहतास जिला लाखों का नुकसान सड़क दुर्घटना हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना से गयाजी या बक्सर रूट पर भी चलेगी नमो भारत ट्रेन, हो रही तैयारी
    Next Article मिड डे मील में अनियमितता पर अब इन पर भी होगी कार्रवाई… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.