Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»रोजगार मेला में बड़ी सौगात, बिहार के 450 युवाओं को मिली नौकरी
    बिहार

    रोजगार मेला में बड़ी सौगात, बिहार के 450 युवाओं को मिली नौकरी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रोजगार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna :  रोजगार मेला के तहत शुक्रवार को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के 450 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

    रोजगार मेला के तहत देशभर के 45 स्थानों पर एक साथ आयोजन किया गया, जहां कुल 61,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को संबोधित किया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 61,000 से अधिक युवा आज अपने करियर की नई शुरुआत कर रहे हैं। यह विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और सरकार की प्राथमिकता है कि युवाओं के लिए देश-विदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग पावर बन रहा है और “नागरिक देवो भव” के मंत्र के साथ सभी को सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।

    कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थी और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का है। उन्होंने बताया कि आज पटना केंद्र से बिहार के 450 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत पूरी दुनिया में स्टार्टअप हब के रूप में उभरेगा। देश में निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

    इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के महानिरीक्षक निशित कुमार उज्ज्वल ने कहा कि रोजगार मेला का यह 18वां संस्करण है और इसे पूरे देश में एक साथ आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से बिहार में आयोजन की जिम्मेदारी SSB को सौंपी गई थी और इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार जताया।

    Also Read : नई दिल्ली में कल मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    # Prime Minister Narendra Modi 450 young people 450 युवा appointment letters Bihar job fair Developed India Employment Opportunities Government Jobs Indian Economy Job Fair manufacturing power patna Sashastra Seema Bal SSB Startup India Union Minister Lalan Singh Urja Stadium youth employment ऊर्जा स्टेडियम एसएसबी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह नियुक्ति पत्र पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार रोजगार मेला भारतीय अर्थव्यवस्था. मैन्युफैक्चरिंग पावर युवा रोजगार रोजगार अवसर रोजगार मेला विकसित भारत’ सरकारी नौकरी सशस्त्र सीमा बल स्टार्टअप इंडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“My India, My Vote”: कल दिल्ली में मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
    Next Article लोहरदगा में जिला परिषद अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.