Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»“My India, My Vote”: कल दिल्ली में मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
    देश

    “My India, My Vote”: कल दिल्ली में मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2026Updated:January 25, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आयोग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : नई दिल्ली में कल यानी रविवार को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (NVD-2026) मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस साल का थीम “My India, My Vote” रखा गया है, जबकि कार्यक्रम की टैगलाइन है “Citizen at the Heart of Indian Democracy”।

    समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगी। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी करेंगे।

    परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति समारोह में भाषण देंगी और नए पंजीकृत युवा मतदाताओं को निर्वाचन फोटो पहचान पत्र (EPIC) सौंपेंगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ चुनावी अभ्यास पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों में तकनीक का प्रभावी उपयोग, चुनाव प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, नवाचार और मतदाता जागरूकता, आदर्श आचार संहिता का पालन और प्रवर्तन, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, और मीडिया के लिए विशेष पुरस्कार शामिल हैं।

    NVD-2026 के अवसर पर दो नए प्रकाशनों का विमोचन किया जाएगा :

    1. ‘2025: ए ईयर ऑफ इनिशिएटिव्स एंड इनोवेशन’
    2. ‘चुनाव का पर्व, बिहार का गर्व’ – जो बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों की सफलता पर आधारित है।

    साथ ही, एक वीडियो भी प्रदर्शित किया जाएगा, जो भारत निर्वाचन आयोग के वैश्विक नेतृत्व और चुनावी प्रबंधन में योगदान को दर्शाएगा।

    कार्यक्रम में एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा। यह प्रदर्शनी आयोग द्वारा हाल ही में की गई पहलों और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सफलताओं पर भी प्रकाश डालेगी।

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस देशभर में राज्य और जिला स्तरों पर आयोजित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEOs) और जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs) अपने-अपने कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके अलावा, बूथ स्तर के अधिकारी (BLOs) भी अपने मतदान केंद्रों पर नए पंजीकृत मतदाताओं का स्वागत करेंगे और उन्हें पहचान पत्र सौंपेंगे।

    Also Read : दो दिन की भीषण मुठभेड़ में 17 नक्सलियों का अंत, बचे-खुचे को डीजीपी ने दी चेतावनी

    Arjun Ram Meghwal Bihar Assembly Elections Chief Election Commissioner democracy Election Commission of India Election Commissioner election management electoral awards electoral exhibition EPIC National Voters' Day 2026 new delhi President Droupadi Murmu Voter Awareness Voter ID young voters अर्जुन राम मेघवाल चुनाव आयुक्त चुनाव प्रबंधन चुनावी पुरस्कार नई दिल्ली निर्वाचन प्रदर्शनी बिहार विधानसभा चुनाव भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता मुख्य चुनाव आयुक्त युवा मतदाता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 लोकतंत्र वोटर ID
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो दिन की भीषण मुठभेड़ में 17 नक्सलियों का अंत, बचे-खुचे को डीजीपी ने दी चेतावनी
    Next Article रोजगार मेला में बड़ी सौगात, बिहार के 450 युवाओं को मिली नौकरी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.